
सैमसंग ने हाल ही में इंडिया में अपने फोल्डेबल फोन गैलेक्सी फोल्ड को लॉन्च किया था। वहीं, अब फोल्डिंग स्मार्टफन के बढ़ते क्रेज को देखते हुए Microsoft भी इस रेस में शामिल हो चुकी है। कंपनी ने भी अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर दिया है। बुधवार को कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल फोन Surface Duo से पर्दा उठाया है।
बता दें कि कंपनी ने इस फोन को अभी केवल शोकेस किया है और इसकी बिक्री की डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि इसे एक साल के अंदर बेचा जाएगा।
माइक्रोसॉफ्ट का सर्फेस डुओ 5.6-इंच की दो स्क्रीन के साथ आता है जो एक डायरी की तरह बीच से मुड़ता है। इसके अलावा कंपनी ने फोन की उपलब्धता के साथ ही कीमत को लेकर भी कोई खुलासा नहीं किया है।
इसके साथ ही कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन के अलावा अपने अपकमिंग फोल्डेबल टैबलेट की घोषणा भी की। इस टैबलेट में 9-इंच के दो डिस्प्ले दिए जाएंगे। कंपनी इसे Surface Neo नाम से अगले साल लॉन्च करेगी। कंपनी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि वह 5 नए प्रॉडक्ट ला रही है जिसमें दो फोल्डिंग डिवाइस होंगे।
“Today in New York we announced our broadest and most ambitious Surface line up ever…” Read more about the #MicrosoftEvent on @panos_panay's blog. https://t.co/UcsIBVZQ50
— Microsoft Surface (@surface) October 2, 2019
बता दें कि हाल ही में सैमसंग ने अपने गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,64,000 रुपए है। इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 7.3-इंच की स्क्रीन दी गई है। इस फोन को फोल्ड करके एक छोटे टैबलेट में बदला जा सकता है, जिसके बाद बाहर की स्क्रीन 4.6-इंच की हो जाएगी। इस फोन में कुल 6 कैमरे मौजूद है, जो फोन बॉडी में बाहर और अंदर दोनों तरफ लगे हैं। फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।




















