48-मेगापिक्सल डुअल कैमरे के साथ सामने आया Nokia का नया फोन, डिफरेंट होगा कैमरा सेटअप

Join Us icon

Nokia का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global ने पिछले महीने ही टेक मंच पर अपना लो बजट स्मार्टफोन Nokia 2.2 लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन ने सबसे पहले भारत में ही एंट्री ली है और इंडिया लॉन्च के साथ ही Nokia 2.2 का ग्लोबल लॉन्च भी हुआ था। वहीं अब Nokia के एक और स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है। लीक के माध्यम से नोकिया के आगामी स्मार्टफोन की फोटोज़ को इंटरनेट पर शेयर किया गया है जिसमें फोन के​ डिजाईन का खुलासा हुआ है। इस फोटोज़ से पता चला है कि Nokia का यह फोन डिफरेंट कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा।

Nokia के इस स्मार्टफोन की फोटोज़ को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर किया गया है। शेयर करने वाले यूजर का नाम @fenibook है तथा इन फोटोज़ में Nokia फोन को कोडनेम ‘daredevil’ बताया गया है। फोटोज़ के सामने आने से Nokia फोन के डिजाईन का खुलासा हो गया है। इस स्मार्टफोन में भी Nokia 9 की ही तरह राउंड सर्किल शेप का रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है। वहीं फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दी गई है।

डिफरेंट कैमरा सेटअप

फोन के रियर कैमरा डिजाईन की बात करें तो यहां बैक पैनल पर राउंड शेप में कैमरा सेटअप लगाया गया है जो एक रिंग के अंदर मौजूद है। इस रिंग के अंदर डुअल कैमरा दिखाया गया है। कैमरा सेंसर्स के साथ ही एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। वहीं इसके अलावा इस सेटअप में एक अन्य सेंसर भी ​दिखाया गया है जो टीओएफ सेंसर हो सकता है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

nokia daredevil real image leak 48mp dual rear camera waterdrop notch

Nokia फोन के बाकी डिजाईन की बात करें तो इसे ग्लॉस बॉडी पर बना दिखाया गया है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। पावर बटन और सिम स्लॉट जहां फोन के दाएं पैनल पर दिए गए हैं वहीं वाल्यूम रॉकर फोन के बाएं पैनल पर है। फोन नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है तथा इसके साथ ही यहां स्पीकर भी मौजूद है।

स्पेसिफिकेशन

Nokia daredevil मॉडल नंबर वाले इस फोन में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिखाया गया है। इस कैमरा सेंसर के साथ ही सेकेंडी वाइड-एंगल लेंस दिया गया गया है। फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स को सेटिंग मेन्यू में साफ देखा जा सकता है। वहीं साथ ही नोकिया के इस फोन में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी देखने को मिल सकता है। फोटो से पता चला है कि यह फोन एंडरॉयड पाई पर पेश किया जाएगा जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन चिपसेट पर रन करेगा।

nokia daredevil real image leak 48mp dual rear camera waterdrop notch

आपको बता दें कि सामने आया यह डिवाईस नोकिया का दूसरा ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें 48-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इससे पहले Nokia X71 में 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया था। बहरहाल लीक हुई फोटो में यह Nokia फोन काफी हद तक तैयार लग रहा है। उम्मीद है आने वाले समय में कंपनी इस स्मार्टफोन से पर्दा उठा देगी।

SOURCE

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here