Oneplus 10 लॉन्च होगा Oppo Reno 7 का डिजाइन लेकर

Join Us icon

Oneplus ने इस साल जितने फोन लॉन्च किए शायद उससे पहले उसने कभी न किया हो। हालांकि अभी साल खत्म नहीं हुआ है लेकिन अब भी एक मॉडल का इंतजार है और वह है Oneplus 9RT। वहीं अभी से ही कंपनी के दूसरे मॉडल Oneplus 10 की बातें होने लगी हैं। वनप्ल्स 10 सीरीज को कंपनी अगले साल यानी 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च करने का प्लान कर रही है। हालांकि इस फोन के बारे में जो बातें आ रही हैं वह यूजर्स को थोड़ा निराश जरूर कर सकती हैं। खबर के अनुसार Oneplus 10, Oppo Reno 7 का रीअसेम्बल्ड मॉडल होगा। यानी कंपनी कुछ नया डिजाइन नहीं करने वाली है बल्कि पुराने डिजाइन को ही नए फ्रेम में डालकर पेश करने वाली है।

इस बारे में प्रमुख टिप्सर Debayan Roy ने एक ट्विट किया है जिसमें उन्होंने Oneplus 10 का लाइव इमेज शेयर किया है जिसमें फोन को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। हालांकि इस इमेज को चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो से लिया गया है और वहीं इसके बारे में जानकारी उपलब्ध है। इमेज में फोन का सिर्फ फ्रंट पार्ट ही है ऐसे में आपको डिसप्ले और साइड में नॉच दिख जाएगा लेकिन जानकारी यह है कि यह फोन Oppo Reno 7 Pro का ही रीअसेम्बल मॉडल है। यहां बताना जरूरी है कि कंपनी ने ओपो ने रेनो 7 को लॉन्च नहीं किया है लेकिन उस फोन के कई लीक्स आ चुके थे और अब जो नए लीक्स आए हैं उसके अनुसार कंपनी 7 की जगह सीधे ​Oppo Reno 8 सीरीज को लेकर आने वाली है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का सबसे सस्ता 5G फोन Redmi Note 11T 5G जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

ऐसे में Reno 7 सीरीज का लॉन्च न होना इस बात की ओर और इशारा करता है कि कंपनी इस डिजाइन पर Oneplus 10 को पेश करनेे वाली है। रही बात स्पेसि​फिकेशन की तो कुछ लीक्स इस फोन के आ चुके हैं उसके अनुसार इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा। वहीं कंपनी AMOLED पैनल का उपयोग करने वाली है। और जैसा कि आप जानते हैंं Oneplus के फोन हमेशा से ही अपने फ्लैगशिप फोन को Qualcomm के फ्लैगशिप प्रोसेसर पर लॉन्च करती है ऐसे में आशा कर सकते हैं कि वनपल्स 10 को Snapdragon 898 ​प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: नहीं पसंद आया JioPhone Next ? ये सस्ते स्मार्टफोन बन सकते हैं बेस्ट चॉइस

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here