8 जीबी रैम और एंडरॉयड 10 के साथ सामने आया OnePlus 7T, 26 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

OnePlus बता चुकी है कि कंपनी टेक मंच पर अपनी फ्लैगशिप के तहत नया स्मार्टफोन लाने वाली है। कंपनी आने वाली 26 सितंबर को इंडिया में एक ईवेंट का आयोजन कर रही है और इसी ईवेंट के मंच से दुनिया के सामने OnePlus 7T पेश किया जाएगा। कुछ दिन पहले OnePlus के CEO Pete Lau ने इस स्मार्टफोन की फोटो शेयर की थी जिससे OnePlus 7T की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली थी। वहीं अब OnePlus 7T को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट कर दिया गया है जिससे फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है।

OnePlus 7T को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर OnePlus HD1903 मॉडल नंबर के साथ लि​स्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग कल यानि 18 सितंबर की है। इस लिस्टिंग में हालांकि फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन OnePlus 7T नाम के साथ ही मार्केट में कदम रखेगा। गीकबेंच पर OnePlus के इस स्मार्टफोन को 8 जीबी की पावरफुल रैम से लैस बताया गया है।

OnePlus 7T 8gb ram android 10 geekbench listing OnePlus HD1903 26 september india launch

गीकबेंच पर कथित OnePlus 7T को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट दिए जाने की पुष्टि भी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि OnePlus 7T में स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट देखने को मिलेगा। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार OnePlus 7T में 1.78गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं स्कोरिंग की बात करें तो OnePlus 7T को सिंगल कोर में 791 तथा मल्टी कोर में 2955 स्कोर दिया गया है।

OnePlus 7T डिजाईन

रियर डिजाइन की तो यह लीक हुई तस्वीरों की तरह ही है। फोन के रियर में सर्कुलर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें तीन कैमरा सेंसर हॉरिजोंटली हैं और एक फ्लैश लाइट उन कैमरा सेंसर के नीचे है। वहीं, डिवाइस में कैमरा सेटअप के नीचे कंपनी का लोगो और बॉटम में कंपनी का नाम लिखा है। फिलहाल डिवाइस की रियर तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन लीक हुई तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि फोन में पॉप-अप कैमरा होगा।

OnePlus 7T 8gb ram android 10 geekbench listing OnePlus HD1903 26 september india launch

OnePlus 7T स्पेसिफिकेशन्स

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट होगा। इसके साथ ही इसमें 6.55-इंच FHD+ AMOLED डिसप्ले इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होगी। अफवाहों की माने तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 48 मेगापिक्सल सेंसर, 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो के साथ 2x जूम और अल्ट्रा-वाइड 16-मेगापिक्सल सेंसर है। सेल्फी के लिए हैंडसेट में 16-मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 3,800mAh बैटरी Warp चार्ज 30T, एंडरॉयड 10 बेस्ड ऑक्सिजनओएस के साथ नया माइक्रो मोड भी होगा।

OnePlus TV

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार OnePlus TV 55-इंच की स्क्रीन साइज के साथ आएगा। वहीं, इसमें QLED डिसप्ले दी जाएगी। इतना ही नहीं, कंपनी ने इस बात की तरफ भी इशारा किया था कि इसके एक वेरिएंट में 4K रेजॉलूशन होगा। वहीं, कंपनी द्वारा कन्फर्म किए गए फीचर्स की बात करें तो इसमें डॉल्बी विजन टेक्नॉलजी दी जाएगी। यह HDR 10 का अपग्रेडेड वेरियंट है। इसके अलावा वनप्लस टीवी में 8 इन-बिल्ट स्पीकर होंगे। ये स्पीकर 50 वॉट पावर के साथ आएंगे। पावरफुल साउंड क्वॉलिटी के लिए डॉल्बी ऐटमॉस सपॉर्ट दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here