
OPPO ने आज अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘ए सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन OPPO A11x लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन फिलहाल चीनी बाजार में उतारा गया है जो क्वॉड रियर कैमरे के साथ ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1799 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 17,900 रुपये के करीब है। गौरतलब है कि OPPO A11x लुक और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में इसी महीने भारत में लॉन्च हुए OPPO A9 2020 जैसा ही है लिहाजा इसे ए9 का ही रिब्रांडिड वर्ज़न माना जा रहा है।
OPPO A11x
Oppo A11x को 2.:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1,600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5-इंच की नैनो वॉटरड्रॉप नॉच एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह डिसप्ले 270पीपीआई सपोर्ट करती है तथा इसकी सुरक्षा के लिए OPPO A11x को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। OPPO A11x का डायमेंशन 163.6 x 75.6 x 9.1एमएम और वज़न 195 ग्राम है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo U10, कीमत 8,990 रुपए से शुरू
OPPO A11x को एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6 पर पेश किए गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ऐड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है। OPPO A11x को कंपनी की ओर से 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है तथा यह डिवाईस 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A11x क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इस के साथ ही यह स्मार्टफोन एफ/2.3 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइट लेंस + एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस + एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Oppo A9 2020 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 8 जीबी रैम, 4000एमएएच बैटरी, 32 MP सेल्फी और 64 MP क्वॉड रियर कैमरे के साथ Realme X2 लॉन्च
OPPO A11x डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए OPPO A11x में यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ 5,000एमएएच की दमदार बैटरी मौजूद है। बता दें कि गेमिंग के शौकिन लोगों के लिए OPPO A11x को गेम बूस्ट 2.0 तकनीक से लैस किया गया है।

















