
वर्ष 2020 के शुरुआत में ही Realme और iQoo ने अपने 5G फोन को इंडिया में लॉन्च कर दिया। वहीं अब चीनी कंपनी Oppo भी अपना 5G फोन लाने के लिए तैयार है। इस बारे में 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। हमें खबर मिली है कि कंपनी जल्द ही भारत में Oppo Find X2 को लॉन्च करने वाली है जिसमें 5G सपोर्ट होगा। हालांकि आज ओपो टीम द्वारा इस एक ट्विट किया गया है जिसमें 5G टेस्टिंग की बात कही गई है उसके साथ ही एक फोन की फोटोग्राफ शेयर की गई है जिसमें 5G पर वॉट्सऐप कॉलिंग की गई है। यह फोन फाइंड एक्स2 है। कंपनी ने फोन में 5जी की टेस्टिंग ओपो की इंडिया स्थित आरएंडी सेंटर में की है। फोटो में आप इस फोन की एक झलक भी देख सकते हैं।
जानकारी के अनुसार ओपो ने 5G टेस्ट Qualcomm के चिपसेट पर किया है और उसी चिपसेट के साथ इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि भारत में लॉन्च के तारीख की जानकारी नहीं फिलहाल नहीं है लेकिन 6 मार्च को ओपो फाइंड एक्स2 का ग्लोबल लॉन्च है और उसी के कुछ दिन बाद इंडिया में यह फोन उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: क्या रिलायंस कर रही है Jio Phone lite की तैयारी? नहीं मिल रहा Jio Phone का स्टॉक
रही बात फोन के लुक की तो आप देख सकते हैं कि इसमें पंच होल डिसप्ले दिया गाय है। हालांकि पहला फाइंड एक्स स्लाइड डिजाइन में उपलब्ध था लेकिन इस बार कंपानी साधारण बार डिजाइन में पेश करने वाली है। फोन में कर्व्ड डिसप्ले को आप देख सकते हैं ओर स्क्रीन के उपर ईयरपीस दिया गया है।
Oppo Find X2 स्पेसिफिकेशन

Oppo Find X2 के अब तक कई लीक आ चुके हैं जिसके अनुसार इस फोन में 6.7—इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और फोन में आपको 48 एमपी का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि इस फोन में आपको ज़ूम कैमरा देखने को मिल सकता है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: Samsung Galaxy M21 में होगी Galaxy M30s जैसी स्पेसिफिकेशन्स
ओपो फाइंड एक्स में सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का देखने को मिल सकता है। रही बात रैम और रोम की तो खबर के अनुसार इसमें 12जीबी रैम और 256जीबी की मैमोरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा फोन में आपको फास्ट चार्जिंग और एंडरॉयड 10 सपोर्ट भी मिलेगा। रही बात कीमत की तो यह फोन 50,000 रुपये के आस पास लॉन्च हो सकता है।


















