PAN 2.0 क्या है? QR codes के साथ आएगा नया PAN Card

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/11/pan-2.0-kya-hai-features-and-benefits.jpg

भारत सरकार नया पैन कार्ड यानी PAN 2.0 पेश करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि यह पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) का एडवांस वर्जन होगा। बता दें कि PAN का उपयोग यूनिक टैक्सपेयर आईडेंटिफिकेशन नंबर के रूप में होता है। PAN 2.0 भारत के PAN सिस्टम का एक बेहतर वर्जन होगा, जिसे बिजनेस और आम लोगों से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

PAN 2.0 प्रोजेक्ट एक ई-गवर्नेंस पहल है, जिसका उद्देश्य करदाताओं के पंजीकरण से संबंधित सेवाओं को बेहतर बनाना है। यह प्रोजेक्ट मौजूदा PAN/TAN 1.0 सिस्टम को अपग्रेड करेगा। आइए आपको बताते हैं PAN 2.0 क्या है? PAN 2.0 में आपको कौन-से फीचर्स मिलेंगे, क्या आपका मौजूदा पैन कार्ड बदल जाएगा?

PAN 2.0 क्या है?

PAN 2.0 पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) सिस्टम का नया और बेहतर रूप है, जो टैक्सपेयर के लिए आसान और बेहतर डिजिटल एक्सपीरियंस को ध्यान में रख कर तैयार किया जा रहा है। इस योजना के तहत PAN और TAN से जुड़ी सभी सेवाओं को एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा, ताकि सभी काम पेपरलेस और आसान हो जाएं। यह नया सिस्टम सभी PAN से संबंधित सेवाओं के लिए एक सेंट्रलाइज्ड पोर्टल प्रदान करेगा, जो यूजर्स की जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत साइबर सिक्योरिटी भी करेगा। PAN 2.0 का मकसद PAN को सरकारी कामों में डिजिटल पहचान के रूप में इस्तेमाल करना है, ताकि नियमों का पालन करना और भी आसान हो जाए।

PAN 2.0 के फीचर्स

नया पैन कार्ड यानी PAN 2.0 में आपको कई नए फीचर्स मिल सकते हैंः

टैक्सपेयर को क्या फायदे मिलेंगे

सरकारी घोषणा के अनुसार, PAN 2.0 से टैक्सपेयर को कई फायदे मिलेंगेः

इसके अलावा, यह सिस्टम शिकायतों का समाधान और करदाताओं की समस्याओं का तेजी से निपटारा करने पर भी ध्यान देगा।

PAN 2.0 से जुड़ी मुख्य बातें

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या आपको नया PAN कार्ड बनवाने की जरूरत है? क्या आपका मौजूदा PAN कार्ड इनवैलिड हो जाएगा?

नहीं, आपको नया PAN नंबर बनवाने की जरूरत नहीं है। आपका मौजूदा PAN कार्ड वैध रहेगा। वैष्णव ने कहा कि नागरिकों को अपना PAN नंबर बदलने की जरूरत नहीं होगी। PAN 2.0 मौजूदा PAN सिस्टम का एक अपग्रेड होगा।

क्या आपको नया PAN कार्ड मिलेगा?

हां, आपको नए फीचर्स के साथ एक अपग्रेडेड PAN कार्ड मिलेगा।

नए PAN 2.0 कार्ड में क्या फीचर्स होंगे?

नए PAN कार्ड में एडवांस सुविधाएं होंगी, जैसे- डाटा एक्सेस और वेरिफिकेशन के लिए QR कोड। वैष्णव के अनुसार, नया कार्ड QR कोड के साथ आएगा, जिसे आसानी से स्कैन किया जा सकेगा और यह पूरी तरह ऑनलाइन होगा।

क्या PAN अपग्रेड के लिए भुगतान करना होगा?

नहीं, PAN अपग्रेड मुफ्त में किया जाएगा।

PAN 2.0 कब लॉन्च होगा?

PAN 2.0 प्रोजेक्ट के लॉन्च की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि सरकार इसे डिजिटल परिवर्तन के तहत लागू करने की योजना बना रही है, ताकि करदाताओं को अधिक आसान और बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान किया जा सके।