फ्री में PDF Edit कैसे करें? जानें ऑनलाइन तरीका

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/08/how-to-edit-pdf-files.jpg

पीडीएफ (PDF, portable document format) एक प्रकार का डिजिटल फाइल है। इसकी मदद से आप चाहें, तो किसी भी डिजिटल कंटेंट को पीडीएफ में कंवर्ट कर भेज सकते हैं। बता दें कि डॉक्यूमेंट, बैंक स्टेटमेंट, टैक्स रिपोर्ट, वर्ड फाइल, डॉक्स फाइल, एक्सेल फाइल आदि को PDF File में कंवर्ट कर शेयर करना बेहद आसान होता है। हालांकि अगर आप नियमित तौर पर पीडीएफ (PDF) फाइल को इंटरनेट पर शेयर करते हैं, तो फिर अक्सर इसे एडिट करने की जरूरत भी पड़ ही जाती होगी। वैसे, पीडीएफ फाइल को एडिट करना आसान नहीं होता है, लेकिन यह असंभव भी नहीं है। आप चाहें, तो वर्ड और एडोब के माध्यम से भी पीडीएफ फाइल को एडिट कर सकते हैं, लेकिन ये फ्री नहीं हैं। ऐसे में आप चाहें, तो कुछ ऑनलाइन वेबसाइट्स की मदद ले सकती हैं, जिनकी मदद से पीडीएफ फाइल को आसानी से एडिट कर पाएंगे।

PDF फाइल को फ्री में कैसे करें एडिट

अगर आपको बहुत ज्यादा पीडीएफ फाइल को एडिट करने की जरूरत पड़ती है, तो फिर एडोब जैसे सॉफ्टवेयर को खरीद सकते हैं, अन्यथा आप चाहें, तो कुछ वेबसाइट की मदद भी ले सकते हैं।

Sejda

वेबसाइटः Sejda

PDFescape

वेबसाइटः PDFescape

Formswift

वेबसाइटः Formswift

DocFly

वेबसाइटः DocFly

PDF फाइल को एडिट करने का तरीका

ऊपर हमने आपको जिन वेबसाइट्स की जानकारियां दी हैं, उनकी मदद से पीडीएफ फॉर्म एडिट करने के साथ उसे नए सिरे से भी क्रिएट कर सकते हैं। पीडीएफ फाइल्स को एडिट करने के लिए बस डॉक्यूमेंट को अपने कंप्यूटर से अपलोड करने की जरूरत पड़ती है। फिर जानकारी बदलने के लिए एडिटिंग टूल की मदद ले सकते हैं। ऑनलाइन पीडीएफ एडिटिंग के दौरान ध्यान रखना होगा कि फाइल की साइज क्या है। उदाहरण के लिए सेजेडा 50 मेगाबाइट (MB) से बड़े पीडीएफ को स्वीकार नहीं करता है। इसलिए फाइल को अपलोड करने के पहले डॉक्यूमेंट की साइज की जांच कर लें।

मोबाइल से पीडीएफ फाइल्स को कैसे करें एडिट

कई बार मोबाइल पर पीडीएफ फाइल्स को एडिट या फिर उसमें कुछ करेक्शन करने की जरूरत पड़ जाती है।

सवाल-जवाब (FAQs)

मैं Adobe Reader में PDF एडिट नहीं कर पा रहा हूं, क्या कारण हो सकता है?

अगर आप एडोब रीडर में पीडीएफ को एडिट नहीं कर सकते हैं, तो इसका कारण यह है कि फ्री एडोब रीडर पीडीएफ एडिटिंग की सुविधाओं की पेशकश नहीं करता है। अगर Adobe Reader पर पीडीएफ को एडिट करना चाहते हैं, तो फिर एडोब एक्रोबैट प्रो सदस्यता लेनी होगी। पीडीएफ फाइल को फ्री में एडिट करना चाहते हैं, तो फिर PDFgear की मदद भी ले सकते हैं। यह एडोब रीडर का अच्छा अल्टरनेटिव है।

मैं Adobe Acrobat DC में अपना PDF एडिट क्यों नहीं कर सकता?

आप एडोब एक्रोबैट प्रो डीसी का उपयोग कर रहे हैं और आप अभी भी अपने पीडीएफ को एडिट नहीं कर पा रहे हैं, तो फिर ऐसा इसलिए है, क्योंकि पीडीएफ को पीडीएफ एडिटिंग के लिए प्रतिबंधित किया गया है या पासवर्ड से संरक्षित किया गया है। समस्या को सॉल्व करने के लिए आपको पीडीएफ को अनलॉक करना होगा।

Adobe के बिना PDF को कैसे एडिट कर सकता हूं?

Adobe Acrobat या Adobe Reader के बिना किसी PDF डॉक्यूमेंट को एडिट करने के लिए आप DocFly, Formswift, PDFescape, Sejda, PDFgear आदि का उपयोग कर सकते हैं। ये निःशुल्क ऑनलाइन पीडीएफ एडिटर हैं, जो आसानी से पीडीएफ डॉक्यूमेंट में एनोटेशन, मार्कअप, फॉर्म फील्ड, सिग्ननेचर आदि जोड़ने की सुविधा देता है।