POCO F4 स्मार्टफोन का इंडिया वेरिएंट IMEI डेटाबेस पर हुआ लिस्ट, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/POCO-F4-GT-2.jpg

POCO F4 स्मार्टफोन का इंडिया वेरिएंट IMEI डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। Poco को लेकर यह ख़बर Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च के बाद आई है। अपकमिंग POCO F4 स्मार्टफ़ोन के बारे में बताया जा रहा है कि पोको का यह फ़ोन Redmi K40S स्मार्टफ़ोन का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।

टिपस्टर मुकुल शर्मा ने एक ट्वीट कर POCO F4 स्मार्टफोन के इंडिया वेरिएंट को IMEI डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। उन्होंने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उससे यह सीधे पता नहीं चलता है कि यह पोको का स्मार्टफ़ोन हैं। इस लिस्टिंग में मॉडल नंबर 220212111RI है, जिससे पता चलता है कि यह अपकमिंग फोन POCO F4 हो सकता है। इस मॉडल नंबर में I लिखा हुआ है, जिससे हिंट मिलता है कि यह स्मार्टफ़ोन इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च किया जा सकता है।


POCO ने पिछले चार साल में भारत में अच्छी जगह बना ली है। Xiaomi का सब-ब्रांड Poco टॉप ऑफ द लाइन स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन अफोर्डेबल कीमत में लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। पिछले काफी समय से पोको का फोकस रिब्रांडिंग पर है। यह भी पढ़ें : iQOO Neo 6 SE 5G स्मार्टफोन Snapdragon 870 प्रोसेसर और 64MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

POCO F4 स्पेसिफिकेशन्स (अनुमान)

POCO F4 स्मार्टफोन में 6.3-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5MP का टेलीफो मैक्रो स्नाइपर दिया जाएगा। इस फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जाएगा।
पोको का अपकमिंग स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने POCO F3 में भी यही प्रोसेसर दिया था। पोको का अपकमिंग POCO F4 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है। पोको का यह स्मार्टफोन 4,5000mAh की बैटरी के साथ 67W पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Vivo Y75 4G स्मार्टफोन भारत में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स