
PUBG खेलना हो या फिर Freefire, गेमिंग स्मार्टफोंस की बात आती है तो सबसे पहले आरओजी का नाम आता है। ROG यानी Republic of Gamers. टेक कंपनी असूस ने अपने इसी सेग्मेंट को आगे बढ़ाते हुए आज दो नए मोबाइल फोन ASUS ROG Phone 6D और ASUS ROG Phone 6D Ultimate लॉन्च कर दिए हैं। 16GB RAM, MediaTek Dimensity 9000+ processor, 6000mAh Battery और AeroActive Portal जैसी पावर से लैस यें स्मार्टफोन बेहद तगड़ी परफॉर्मेंस देते हैं।
ASUS ROG Phone 6D Specifications
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो असूस आरओजी फोन 6डी और 6डी अल्टीमेट 20.4ः9 आस्पेट रेशियो पर लॉन्च हुए हैं जो 2448 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 165हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 720हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट व 800निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है।

ASUS ROG Phone 6D और 6D Ultimate एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुए हैं जो आरओजी ज़ेन यूआई के साथ मिलकर काम करते हैं। प्रोसेसिंग के लिए जहां इन स्मार्टफोंस में मीडियाटेक डिमेनसिटी 9000+ चिपसेट दिया गया है वहीं ग्राफिक्स के लिए माली-जी710 एमसी10 जीपीयू मौजूद है। ये मोबाइल फोन LPDDR5x RAM और UFS 3.1 storage टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं।
यह भी पढ़ें: Free Fire Download 2022: Garena Free Fire लेटेस्ट APK करें डाउनलोड, यहां जाने सबकुछ
फोटोग्राफी के नए आरओजी मोबाइल फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोंस में एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स766 सेंसर दिया गया है। साथ में एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोबाइल में 12 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स663 सेंसर दिया गया है।
ASUS ROG Phone 6D और ROG Phone 6D Ultimate गेमिंग को बेस्ट बनाने के लिए एयरट्रिगर 6 अल्ट्रासोनिक सेंसर्स तथा ग्रिप प्रेस डिटेक्शन से लैस किए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए और में 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच की तगड़ी बैटरी दी गई है। बता दें कि ये फोन आईपीएक्स4 रेटिंग के साथ आते हैं।
ASUS ROG Phone 6D Price
ASUS ROG Phone 6D 16 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसका प्राइस 72,500 रुपये के करीब है। वहीं ASUS ROG Phone 6D Ultimate में 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज दी गई है और यह 1 लाख प्राइस पर लॉन्च हुआ है।





















