Qualcomm और Asus मिलकर लॉन्च करेंगे गेमिंग स्मार्टफोन, TENAA लिस्टिंग पर हुआ खुलासा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/06/Asus-1.jpeg

Asus ने हाल में ही दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन — ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip लॉन्च किए हैं। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। आसुस का अपकमिंग स्मार्टफोन स्मार्टफोन TENAA की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। XDA Developers की रिपोर्ट के मुताबिक आसुस का अपकमिंग स्मार्टफोन TENAA सर्टिफिकेशन साइट में लिस्ट किया गया है। इस लिस्ट में आसुस के इस स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन रिवील किए गए हैं। यहां हम आपको TENAA लिस्टिंग के जरिए सामने आई आसुस के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Asus Smartphone TENAA सर्टिफिकेशन (लीक)

TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, आसुस के अपकमिंग स्मार्टफोन का मॉडल नंबर ASUS_I007D है। रिपोर्ट के मुताबिक आसुस के इस स्मार्टफोन का कोड नेम VODKA है जो की Asus ROG Phone 5 के करनल सोर्स कोड में अंदर देखने को मिला था। XDA Developers ने मार्च में दावा किया था कि आसुस दो नए स्मार्टफोन जिनके कोडनेम SAKE और PICASSO लॉन्च करेगी जिसे कंपनी ने क्रमश: ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip नाम से लॉन्च किया था। यह भी पढ़ें : क्या Juhi Chawla के केस के बाद रुक जाएगी 5G नेटवर्क की टेस्टिंग?

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि VODKA (ASUS_I007D) स्मार्टफोन आसुस की अपकमिंग ZenFone 8 सीरीज का स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि इसे लेकर आसुस ने कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। TENAA की लिस्टिंग में आसुस के इस स्मार्टफोन की फोटो के बैक पैनल में Snapdragon logo का लोगो देखने को मिल रहा है। पिछले साल 2020 में DigiTimes की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Asus और Qualcomm मिलकर गेमिंग स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। यह गेमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 875 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इस साल क्वालकॉम ने Snapdragon 888 चिपसेट पेश किया है। ऐसे में यह स्मार्टफोन लेटेस्ट चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone 13 सीरीज की बैटरी कैपेसिटी से उठा पर्दा, मिलेगा दमदार पावर बैकअप

TENAA लिस्टिंग से यह पता चलता है कि आसुस के इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया जा सकता है। यह कैमरा सेटअप फोन के रियर पैनल के दाईं ओर टॉप कॉर्नर में दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल के साथ साथ फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इस लिस्टिंग के जरिए आसुस के स्मार्टफोन की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती है। फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।