
Realme को लेकर लंबे समय से खबर आ रही है कि कंपनी अपनी ‘एक्स सीरीज़’ के नए फोन Realme X50 Youth Edition पर काम कर रही है। विभिन्न लीक्स में इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां अभी तक सामने आई है। हाल ही में जहां रियलमी एक्स50 यूथ एडिशन को सर्टिफिकेशन्स साइट 3सी पर देखा गया था वहीं अब यह फोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट हो गया है। टेना लिस्टिंग में Realme X50 Youth Edition की फोटो के साथ ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।
Realme X50 Youth Edition को टेना पर लिस्ट कर दिया गया है, जिसकी जानकारी एमएसपी के जरिये सामने आई है। पहले फोन के डिजाईन की बात करें तो टेना पर इस आगामी रियलमी फोन को डुअल पंच होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। ये दोनों होल स्क्रीन के उपनी बाएं कोने पर स्थित है। फोन की डिसप्ले बेजल लेस है और नीचे की ओर मामूली का बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो यहां उपरी दाईं ओर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में है। फोन के बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है, देखने में यह पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड नज़र आ रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स
Realme X50 Youth Edition को टेना पर 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.57 इंच की टीएफटी एलसीडी डिसप्ले पैनल से लैस बताया गया है। टेना के अनुसार रियलमी एक्स50 यूथ एडिशन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जिसके साथ रियलमी यूआई फोन में मौजूद रहेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Realme X50 Youth Edition में मीडियाटेक का डायमैनसिटी 1000 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है।
टेना पर Realme X50 Youth Edition के तीन रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स में दिखाए गए हैं। जिसके बाद कहा जा सकता है कि यह फोन 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा। 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी तथा 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ Realme X50 Youth Edition स्मार्टफोन 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।
यह भी पढ़ें : Realme की जल्दबाजी पड़ी भारी, अब फिर से टली Narzo 10 और Narzo 10A की लॉन्च डेट
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टेना के अनुसार Realme X50 Youth Edition के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और दो 2 मेगापिक्सल सेंसर दिए जाएंगे। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर देखने को मिल सकता है।
Realme X50 Youth Edition को टेना पर 4,100एमएएच की बैटरी से लैस बताया गया है जिसके साथ 30W VOOC 4.0 चार्जिंग तकनीक देखने को मिल सकती है। बहरहाल रियलमी कब तक इस फोन की घोषणा करेगी इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है।
















