
Xiaomi ने इस महीने 10 जून को स्पेन में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 9 लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने रेडमी 9 सीरीज के अंदर Redmi 9C और Redmi 9A को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी मलेशिया में 30 जून को रेडमी 9ए और रेडमी 9सी को लॉन्च करेगी। इस बात की जानकारी Xiaomi Malaysia फेसबुुक पेज से सामने आई है। इसी दिन शाओमी की प्रतिद्वंद्वी कंपनी रियलमी अपने C11 भी लॉन्च करेगी।
वहीं, ऑफिशियल लॉन्च से पहले हाल ही में कंपनी की साइट पर इस सीरीज के Redmi 9A को स्पॉट किया गया था। इस सीरीज में कल लॉन्च होने वाले रेडमी 9ए को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन रेडमी 8ए का सक्सेसर होगा। फिलीपींस मार्केट में शाओमी के कथित कैटलॉग में इस स्मार्टफोन देखा गया है। इस कैटलॉग में इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई हैं। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने फिर बना डाला नया रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में बेचे 1.9 करोड़ Redmi 8 सीरीज़ फोन
Redmi 9A की स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 9A में 6.53-इंच एचडी+ डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच के साथ दिया जाएगा। वहीं, नॉच में 5MP सेल्फी कैमरा होगा। इसके अलावा बैक में 13MP प्राइमरी लेंस एलईडी फ्लैश लाइट के साथ दिया जाएगा। बैटरी की बात करें तो Redmi 9A में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी होगी। Redmi 9A को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन एंडरॉयड 10 बेस्ड एमआईयूआई पर कार्य करेगा। इसके अलावा Redmi 9A में MediaTek Helio G25 प्रोसेसर होगा, जिसे अभी तक ऑफिशियल तौर पर लॉन्च नहीं किया है।
Xiaomi Redmi 9
स्पेन में लॉन्च हुए शाओमी रेडमी 9 की बात करें तो यह फोन 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एफएचडी+ एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर तकनीक पर बने मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi फैन्स को झटका: Redmi Note 9 Pro Max और 8A Dual की कीमत में हुआ इजाफा, जानें नया प्राइस
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करेें तो Redmi 9 क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए शाओमी रेडमी 9 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Xiaomi Redmi 9 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस Quick Charge 3.0 व 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। स्पेन में फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 139 यूरो तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं।






















