
Redmi K30 Pro को लेकर कोई काफी दिनों से जानकारी सामने आ रही है। वहीं, कंपनी ने हाल ही में पुष्टी कर दी थी कि 24 मार्च को यह दमदार फोन चीन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब कंपनी ने इस फोन के फुल डिजाइन को ऑफिशियल तौर पर पोस्टर के माध्यम से लीक कर दिया है। इसके अलावा डिवाइस की काफी स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है।
डिजाइन
चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर Redmi ने अपने अकाउंट से टीज़र साझा किया, जिसमें Redmi K30 Pro के डिजाइन का खुलासा हो गया है। इस स्मार्टफोन में फुल स्क्रीन पैनल बिना किसी पंच-होल के होगा और सेल्फी कैमरा के लिए पॉप-अप मकैनिज्म मिलेगा। इसके अलावा बैक में सर्कुलर डिजाइन वाला कैमरा सेटअप होगा। रियर में क्वाड कैमरा क्वाड कैमरा सेटअप में मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा।सेटअप के बिल्कुल ठीक नीचे एलईडी फ्लैश लाइट होगी।

फोन के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश और टॉप पर ग्लास प्रोटेक्शन देखा जा सकता है। इसके अलावा फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और इंफ्रारेड (IR) ब्लास्टर की मौज़ूदगी की पुष्टि इस पोस्ट में हुई है।
साथ ही कंपनी ने पुष्टी कर दी है कि डिवाइस 60Hz रिफ्रैश रेट डिसप्ले के साथ आएगा। फोन को तीन कलर ऑप्शन-वाइट, ग्रीन और पर्पल कलर में पेश किया जाएगा। इसके अलावा हाल ही में कंपनी ने कई टीजर जारी किए हैं, जिसके अनुसार फोन UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा। यह डिवाइस में 750 एमबीपीएस तक की राइट स्पीड मुहैया कराएगा। साथ ही इसमें यूएफएस 3.1 मौजूदा यूएफएस 3.0 की तुलना में ज्यादा बेहतर साबित होगी।
इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार रेडमी के30 प्रो में ज़ूम एडिशन होगा। रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन के नाम से ही साफ है कि यह बेहतरीन ज़ूम क्षमता के साथ आएगा। संभव है कि यह 50x ज़ूम सपोर्ट के साथ आने वाला Xiaomi हैंडसेट हो जिसके बारे में बीते साल MIUI 11 कैमरा ऐप से इशारा दिया गया था।


















