
Xaomi से अलग होकर इंडिपेंडेंट ब्रांड के तौर पर काम कर रहा Redmi अब अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसी नए फोन को चाइनीज सर्टिफिकेशन साइट टेना पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के नाम का जिक्र नहीं आया है। लेकिन, लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया गया है।
टेना पर रेडमी का नया फोन मॉडल नंबर M2003J15SC के साथ स्पॉट हुआ है। टेना के अलावा चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक टिप्सटर ने इसी मॉडल नंबर के फोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक की गई हैं। आइए आगे आपको इस फोन की डिटेल में स्पेसिफिकेशन्स बताते हैं।
TENAA के अनुसार Redmi M2003J15SC 4G स्मार्टफोन का डाइमेंशन 162.3 x 77.2 x 8.9mm. होगा। इसके अलावा फोन में 6.53-इंच डिसप्ले दिया जाएगा। वहीं, इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,920mAh की बैटरी होगी। हालांकि, फिलहाल टेना पर फोन की फोटो सामने नहीं आई है।
दूसरी ओर चाइनीज टिप्सटर के अनुसार Redmi M2003J15SC में 6.53-इंच डिसप्ले होगा जो कि फुल एचडी+ रिजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल होगा। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी और फोन का वजन 189 ग्राम होगा।
इसके अलावा M2003J15SC स्मार्टफोन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट हुआ है, जहां फोन 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता हुआ दिखाई दिया है। इसके अलावा Redmi M2003J15SC में 2.0GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा।
टिप्सटर के अनुसार फोन में मीडियाटेक का Helio G80 चिपसेट होगा। हालांकि, फिलहाल फोन की रैम और स्टोरेज की जानकारी सामने नहीं आई है। फोटोग्राफी के लिए Redmi M2003J15SC में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वहीं, अभी यह क्लियर नहीं है कि फोन में डुअल या ट्रिपल कैमरा होगा। हो सकता है कि डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाए।
Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 9 सीरीज को इंडिया में लॉन्च किया था। इसके अलावा कहा जा रहा है कि M2003J15SC फोन रेडमी 9 सीरीज में इस डिवाइस को पेश किया जा सकता है। लेकिन, फिलहाल कुछ भी कहना थोड़ा जल्दी होगा।



















