
Poco ने कुछ दिनों पहले ही Poco M4 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी Poco M4 5G स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Poco M4 5G स्मार्टफोन ही नहीं पोको का एक और अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल नंबर 22041216UG के साथ FCC सर्टिफिकेशन के डेटाबेस में लिस्ट किया गया है। मॉडल नंबर के मुताबिक Poco का अपकमिंग स्मार्टफोन शाओमी के Redmi Note 11T Pro मॉडल का रिब्रांड वर्जन होगा। रेडमी का यह फोन जल्द ही चाइनीज मार्केट में पेश किया जा सकता सकता है।
FCC की लिस्टिंग में पोको के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन का मॉडल नंबर के साथ साथ कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी रिवील हो गए हैं। FCC की लिस्टिंग में Poco 22041216UG स्मार्टफोन के बारे में पता चलता है कि यह MIUI 13 के साथ प्री-लोडेड है। इसके साथ ही इस लिस्टिंग से फ़ोन की मैमोरी और स्टोरेज कंफ्रीग्रेशन की डिटेल भी सामने आई हैं। लिस्टिंग के मुताबिक़, यह फ़ोन 8GB रैम ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही यह फ़ोन 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।
120W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च
FCC सर्टिफिकेशन में पोको के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। हालांकि 3C सर्टिफिकेशन्स के डेटाबेस से पता चलता है कि Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन 120W HyperCharge फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन 4300mAhकी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। ऐसे में पोको के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में अटकलें है कि यह 4300mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : गूगल ने Play Store पर मौजूद सभी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स पर लगाया बैन
Poco के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फ़िलहाल ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालाँकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि पोको का यह स्मार्टफ़ोन आने वाले कुछ दिनों में और भी सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट पर लिस्ट किया जा सकता है। इस लिस्टिंग में पोको के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में ज़्यादा जानकारी मिल सकती है। यह भी पढ़ें : Nothing Phone(1) स्मार्टफोन के भारत लॉन्च पर लगी मुहर, Flipkart पर बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

















