Redmi Note 9 इंडियन साइट पर लिस्ट, 5020एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे के साथ 30 अप्रैल को होगा लॉन्च

Join Us icon

Xiaomi बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 30 अप्रैल को टेक मंच पर ‘रेडमी नोट सीरीज़’ का नया स्मार्टफोन Redmi Note 9 लॉन्च करेगी। इस फोन को शाओमी द्वारा ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा जो आने वाले दिनों में जल्द इंडिया में भी सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक रेडमी नोट 9 के इंडिया लॉन्च की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह फोन इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट स्पॉट किया गया है। वेबसाइट पर सामने आने के बाद यह उम्मीद और भी प्रबल हो गई है कि Redmi Note 9 जल्द ही इंडियन मार्केट में भी दस्तक देगा।

Redmi Note 9 को ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड यानि BIS पर लिस्ट किया गया है। वेबसाइट पर यह फोन M2003J15SI मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ हुआ है जिसके टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा स्पॉट किया गया है। बाआईएस की लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स इत्यादि की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन इतना जरूर साफ हो गया है कि Xiaomi अपने इस आगामी स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारने को तैयार है और जल्द ही यह फोन यहां मार्केट में लॉन्च हो सकता है।

Redmi Note 9 10x listed on bis specs revealed battery camera display helio g85 launch on 30 april india

30 अप्रैल को लॉन्च होने वाले Redmi Note 9 को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन चीन में Redmi 10X नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। पिछले दिनों यह फोन चीनी सर्टिफिकेशन्स टेना पर भी लिस्ट हुआ था जहां फोन की लुक और डिजाईन के साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई थी। रेंडर्स के अनुसार इस फोन को पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा और यह फोन सर्किल शेप वाला क्वॉड रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करेगा।

यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 9/Redmi 10X की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जिसमें 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है। इस स्क्रीन पर पंच-होल दिया जाएगा जो उपरी दाईं ओर मौजूद होगा। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च होगा और मीयूआई 11 पर काम करेगा।

यह भी पढ़ें : Xiaomi फिर बना देश का सबसे बड़ा ब्रांड, जानें Samsung, Realme और Vivo का हाल

प्रोसेसिंग के लिए Redmi Note 9 में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी85 चिपसेट दिया जा सकता है। गौरतलब है कि इस चिपसेट के साथ अभी तक कोई भी फोन लॉन्च नहीं हुआ है ऐसे में Redmi Note 9/Redmi 10X हीलियो जी85 चिपसेट पर बना पहला फोन हो सकता है। टेना पर इस फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया था जिसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई थी। बहरहाल फोन एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च होगा

Redmi Note 9 10x listed on bis specs revealed battery camera display helio g85 launch on 30 april india

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर्स मौजूद रहेंगे। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi Note 9 में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। सिक्योरिटी के लिए जहां बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5020एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

बहरहाल जब तब Redmi Note 9 इंडिया में लॉन्च नहीं हो जाता, तब तक 91मोबाइल्स फोन की स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here