
रिलायंस जियो भारत की पहली ऐसी कंपनी है जिसने अपने ग्राहकों को 6 महीने से भी ज्यादा समय तक फ्री कॉलिंग की सुविधा दी। जियो ने आज अपने कस्टमर्स के लिए बेहद ही कम कीमत पर टैरिफ प्लान्स जारी किए हुए हैं, जिनमें 4जी डाटा के साथ ही मुफ्त वॉयस कॉल दी जा रही है। लेकिन जियो की इस सर्विस को लेकर अब यह चौंकाने वाली बात सामनें आ रही है कि जियो यूजर्स एक दिन में सिर्फ 300 मिनट ही फ्री में बात कर सकते हैं।
टेलीकॉमटॉक के मुताबिक रिलायंस जियो बहुत जल्द ही वॉयस कॉलिंग को लिमिटेड करने वाला है। जियो की ओर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की बजाय अब हर दिन सिर्फ 300 मिनट ही दी जाएगी। अर्थात् जियो यूजर अब 1 दिन में सिर्फ 5 घंटे ही बात कर पाएंगे।
रिलायंस जियोफोन की डिलीवरी अब होगी और तेज लेकिन कोलकाता को करना होगा अभी इंतजार
रिपोर्ट के अनुसार कुछ यूजर्स जियो के अनलिमिटेड वॉसय कॉलिंग स्कीम का गलत फायदा उठा रहे हैं। ऐसे में ट्राई के निर्देशों का पालन करते हुए कंपनी अपनी वॉयस कॉलिंग सर्विस को लेकर यह बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। जियो का नया रूल लागू होने के बाद हर दिन सिर्फ 5 घंटे ही बात हो पाएगी।
2,000 रुपये से भी कम में लॉन्च होगा एयरटेल 4जी वोएलटीई फोन, अक्टूबर के पहले सप्ताह में देगा दस्तक
खबर में कहा गया है कि ऐसे यूजर्स जो जियो हर दिन 10 घंटे से भी ज्यादा देर तक वॉयस कॉल करते रहते हैं उनके लिए वॉयस कॉल की सीमा सबसे पहले बांधी जाएगी। हालांकि 5 घंटे पूरे हो जाने के बाद अगर किसी तरह की आपात स्थिति होती है या कॉल करनी बेहद ही आवश्यक हो, तो ऐसे में जियो किस तरह से ग्राहको की समस्या निपटाऐगी, या फिर कोई छोटा कॉलिंग पैक लाएगी इसपर अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है।


















