सबसे अनोखे डिजाइन वाले Samsung Galaxy A82 के साथ मार्केट पर कब्जा करेगा सैमसंग

Join Us icon

कोरियन कंपनी Samsung को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी दो वर्ष पहले लॉन्च हुए Galaxy A80 के अपग्रेडेड वर्जन को पेश करने की प्लानिंग कर रही है। हाल ही में सैमसंग के इस डिवाइस को गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि सैमसंग का अपकमिंग डिवाइस SM-A826S मॉडल नंबर के साथ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आया था जो कि Samsung Galaxy A82 5G होगा। वहीं, अब फोन को Bluetooth SIG पर देखा गया है।

वेबसाइट पर लिस्ट

गैलेक्सी ए82 5जी को ब्लूटूथ एसआईजी पर ब्लूटूथ वी5 सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में यह फोन मॉडल नंबर SM-826S के साथ देखा गया है। इससे यह भी पता चलता है कि फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। अभी ध्यान दिया जाना चाहिए कि सैमसंग ने सैमसंग गैलेक्सी ए82 5 जी के बारे में कोई जानकारी नही दी है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को जल्द ही मार्केट में ला सकते है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A52 और Galaxy A72 की लॉन्च डेट आई सामने, इस दिन होंगे लॉन्च
screenshot-2021-03-10-at-9-10-05-am

6जीबी रैम

इसके अलावा अगामी डिवाइस को कुछ समय पहले गीकबेंच पर कुछ फीचर्स के साथ स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग के अनुसार फोन में Android 11 और 6GB रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक गैलेक्सी ए82 की लॉन्चिंग, कीमत और फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि फोन को सिंगल-कोर में 755 और मल्टी-कोर में 2630 बेंचमार्क स्कोर प्राप्त हुआ है। इसे भी पढ़ें: 9,000 रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं Samsung के ये 9 स्मार्टफोन वेरिएंट, कंपनी लेकर आई यह धांसू ऑफर

Samsung Galaxy A82 5G

फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच पर यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 के साथ लिस्ट हुआ है। इस फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जिसके साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। याद दिला दें कि यह चिपसेट 5G सपोर्ट करता है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कथित Samsung Galaxy A82 स्मार्टफोन 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा तथा फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू दिया जाएगा।

samsung-galaxy-a82-dual-new

Samsung Galaxy A80

Samsung की ओर से गैलेक्सी ए80 को 1080 X 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7-इंच की बड़ी फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जो स्क्रीन के नीचे पैनल पर मौजूद है। Samsung Galaxy A80 एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर रन करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here