सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) की जानकारी हुई लीक, जल्द लॉन्च हो सकता है यह फोन

पिछले कई माह से सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) को लेकर जानकारियां आ रही हैं। कुछ दिन पहले ही इसे सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर देखा गया था। वहीं आज एक बार फिर से इस फोन से जुड़ी नई जानकारी लीक हुई है। सैमसंग के इस फोन को अमेरिक सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया है जहां फोन से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां उपलब्ध हैं।
एफसीसी साइट पर सैमसंग गैलेकसी जे5 (2017) को ब्लूटूथ टेस्ट के लिए पेश किया गया था जहां से इसे पास कर दिया गया। यहां यह फोन एसएम-जे530जीएम/डीएस के अलावा एसएम-530वाईएम/डीस मॉडल से लिस्ट किया गया है। डीएस डुअल सिम के लिए उपयोग किया गया है। जहां तक सेमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) की बात है तो उसे पिछले साल अप्रैल-मई में ही कई देशों में लॉन्च किया गया था। ऐसे में आशा है कि जल्द ही इस फोन से भी कंपनी पर्दा उठा सकती है।
विश्व का सबसे छोटा 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, देखें एक नज़र
अब तक मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी (2017) को सैमसंग के ही एक्सनोस 7870 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। वहीं यह फोन एंडरॉयड के नए आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर आधारित हो सकता है।
सचिन ने लगाया मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन
सैमसंग गैलेक्स जे5 (2017) के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर गौर किया जाए तो इससे पहले मिले लीक के आधार पर कहा जा सकता है कि फोन में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 4.8-इंच का एचडी डिसप्ले देखने को मिल सकता है। हालांकि जे5 (2016) में 5.2-इंच की स्क्रीन दी गई थी ऐसे में फोन के डिसप्ले साईज़ पर फिलहाल थोड़ा संदेह है।
वहीं गैलेक्सी जे7 (2017) में 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें जहां 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 12-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।