
कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि सैमसंग जल्द ही कम रेंज में डुअल कैमरे वाला फोन ला सकता है। इसके साथ ही फोन के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए थे। वहीं आज इस फोन के बारे में नई जानकारी सामने आई है। प्राप्त सूचना के अनुसार जल्द ही सैमसंग गैलेक्सी जे7प्लस को पेश किया जा सकता है। इस फोन की उपलब्धता और कीमत की जानकारी सामने आई है।
फ्लैशफ्लाई वेबसाइट द्वारा इस फोन की जानकारी लीक की गई है जिसमें कहा गया है कि यह फोन सबसे पहले थाईलैंड में पेश किया जाएगा जहां सैमसंग गैलेक्सी जे7प्लस की कीमत 12,900 थाई करेंसी होगी। भारतीय कीमत के अनुसार यह लगभग 25,000 रुपये है। दी गई जानकारी के अनुसार यह फोन 1 सितंबर से सेल के लिए जा सकता है।
11 सितंबर को लॉन्च होगा शाओमी मी मिक्स 2, बेहद ही स्टाइलिश और बेहद ही दमदार
जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो कुछ दिन पहले ही इस बारे में लीक आया था जिसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे7प्लस में एफ/1.7 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल का एक लेंस होगा जबकि दूसरा लेंस 5-मेगापिक्सल का है जो एफ/1.9 अपर्चर के साथ होगा। इसमें आपको पोट्रेट मोड के साथ लाइव फोकस इमेज मिलेगा। वहीं सेल्फी के मामले में भी यह कम नहीं है। जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे7प्लस को 16-मेगापिक्सल के कैमरे के साथ पेश किया जाएगा।
दोगुनी मैमौरी और रैम के साथ लॉन्च हुआ पैनासोनिक पी77, कीमत भी है कम
इस फोन को मैटल बॉडी डिजाइन में पेश किया जा सकता है और आपको 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। सैमसंग गैलेक्सी जे7प्लस एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर आधारित हो सकता है। इसके साथ ही फोन में 2.39गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर देखने को मिलेगा। प्राप्त सूचना के अनुसार कंपनी ने 4जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ पेश कर सकती है।
जहां तक सैमसंग के गैलेक्सी जे सीरीज की बात है कंपनी का यह मध्यम रेंज का सीरीज है। अब तक इस सीरीज में 8,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक के फोन उपलब्ध हैं। ऐसे में आशा है क गैलेक्सी जे7 प्लस को भी इसी बजट में पेश किया जाए।


















