Lava का सस्ता स्मार्टफोन Z93 Plus इंडिया में लिस्ट, इसमें है 4000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा

Join Us icon

Lava ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपनी ‘Z Series’ के तहत लावा ज़ेड93 स्मार्टफोन लॉन्च किया जिसने 7,999 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली थी। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस स्मार्टफो का अपग्रेडेड वर्ज़न लाने की तैयारी कर रही है जिसे Lava Z93 Plus नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन लावा की आधिकारिक इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है जहां लॉन्च से पहले ही फोन की लुक व डिजाईन के साथ ही फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल गई है।

Lava Z93 Plus

लावा ज़ेड93 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बनाया गया है जिसमें फ्रंट पैनल पर तीन किनारें तो बेजल लेस हैं तथा नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। वेबसाइट के अनुसार यह फोन 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाला 6.53 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। हालांकि स्क्रीन प्रोटेक्शन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Lava Z93 Plus को एंडरॉयड 9 पाई से लैस बताया गया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। वेबसाइट पर इस फोन को दो रैम वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है जिनमें बेस वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Lava Z93 Plus with Triple Camera Setup 4000mah battery listed on india specs sale leaked

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Lava Z93 Plus ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में एफ/1.7 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाले दो 2 मेगापिक्सल के अन्य सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Lava Z93 Plus एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर ​फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। फोन का डायमेंशन 163.2mm x 77.8mm x 8.9mm और वज़न 186 ग्राम बताया गया है।

लावा की वेबसाइट पर यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर में लिस्ट हुआ है। कंपनी ने अभी तक फोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है जिसे लेकर उम्मीद है कि आने वाले ​कुछ ही ​दिनों में Lava Z93 Plus भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो जाएगा। इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है। बहरहाल प्राइस के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here