
जैसा कि मालूम है हर साल सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज में एक फोन लॉन्च करता है। पिछले साल कंपनी ने गैलेक्सी नोट 7 को लॉन्च किया था। हालांकि बैटरी ब्लास्ट की वजह से उस फोन को लेकर कंपनी की काफी बदनामी हुई थी लेकिन बावजूद इसके कंपनी ने अपने कदम पीछे नहीं खीचें और कुछ ही दिनों बाद नोट 8 के बारे में जानाकरी दे दी थी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 इसी साल अगस्त—सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। खबर है कि कंपनी बर्लीन में होने वाले आईएफए इवेंट या इसके तुरंत बाद इसे प्रदर्शित कर सकती है। वहीं आज इस फोन से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का फ्रंट पैनल लीक कर दिया गया है। एक चीनी सोशल नेटवर्किंग वेइबो यूजर ने इस फोन के पैनल को शेयर किया है और इस खबर को सबसे पहले स्लैशलीक वेबसाइट द्वारा प्रकाशित किया गया है। एक 10 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें पैनल को आप देख सकते हैं।
इस एक मोबाइल की कीमत में आप 10 आईफोन, बंगला और गाड़ी तक खरीद लेंगे
इसमें दावा किया गया है कि सैमसंग गेलेक्सी नोट 8 में 6.3-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। देखने में यह बहुत हद तक सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस की तरह ही है जहां बैजल लेस डिसप्ले को देखा जा सकता है। स्क्रीन के पीछे हैंडरॉयटिंग में नोट 8 लिखा गयाा है। हालांकि अब तक इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है लेकिन एक सप्ताह पहले एक लीक आया था जिसमें डमी मॉडल को देखा जा सकता था। दावा किया जा रहा है कि सैमसंग का यह नया फ्लैगशिप इस बार डुअल कैमरा फीचर से लैस होगा। इसके अलावा फोन के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं है।





















