Samsung Galaxy Note10 Lite लॉन्च, देखें फोन की पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स, OnePlus से होगी सीधी टक्कर

Join Us icon

Samsung को लेकर पिछले कई हफ्तों से खबरें आ रही भी कंपनी जनवरी में Galaxy Note 10 Lite और Galaxy S10 Lite डिवाईस लॉन्च करेगी। विभिन्न लीक्स में इन दोनों स्मार्टफोंस की कई स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी हुआ था। वहीं आज इन लीक्स पर रोक लगाते हुए Samsung ने आधिकारिक तौर पर Samsung Galaxy Note 10 Lite और Galaxy S 10 Lite लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से यह डिवाईस आज ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। गैलेक्सी नोट 10 लाइट के साथ ही सैमसंग ने अपनी नोट सीरीज़ के एक और पावरफुल और सस्ता डिवाईस जोड़ दिया है।

लुक व डिजाईन

Samsung Galaxy Note10 Lite को कंपनी की ओर से फुलव्यू बेजल लेस पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से साईड ऐज़ेज से सटे हुए हैं वहीं नीचे की ओर बेहद मामूली सा बॉडी पार्ट मौजूद है। पंच-होल फोन डिसप्ले के उपरी ओर बिल्कुल बीच में दिया गया है, इसी में सेल्फी कैमरा फिट है। Galaxy Note10 Lite को कंपनी की ओर से ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर स्थित है। सैमसंग ने इस फोन का रियर कैमरा सेटअप ‘चौकोर’ आकार का बनाया है। फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ ही स्पीकर ग्रिल, 3.5एमएम ऑडियो जैक और S Pen डॉक दिया गया है।

यह भी पढ़ें : 48MP कैमरा, 4,500 एमएएच बैटरी और 8GB रैम के साथ आया Vivo S1 Pro, कीमत 19,900 रुपए

कैमरा सेग्मेंट

Samsung Galaxy Note10 Lite के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग ने न सिर्फ सॉफ्टवेयर बल्कि आउटर लुक के मामले में भी फोन के कैमरा डिपार्टमेंट को खास बनाया है। बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/2.2 अचर्पर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर मौजूद पंच-होल में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Note10 Lite को कंपनी की ओर से 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड ​डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है, जिसे कंपनी ने सिनेमैटिक इनफिनिटी डिसप्ले का नाम दिया है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जो बेहद फास्ट फोन अनलॉकिंग तकनीक से लैस है। Galaxy Note10 Lite को सैमसंग 2.0 यूआई आधारित एंडरॉयड के सबसे एडवांस ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो सैमसंग के ही 10एनएम तकनीक पर बने एक्सनॉस 9810 चिपसेट पर रन करता है।

Samsung Galaxy Note10 s10 Lite officially launched features specifications price s pen

ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy Note10 Lite को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिनमें 6 जीबी रैम मैमोरी और 8 जीबी रैम मैमोरी शामिल है। ये दोनों ही वेरिएंट्स 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट एनएफसी व सैमसंग पे जैसे फीचर्स से लैस है तथा पावर बैकअप के लिए इस डिवाईस में सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह डिवाईस भी नोट 10 सीरीज़ के मौजूदा फोंस की तरह बेहद ही एडवांस S Pen के साथ लॉन्च हुआ है जिसे Aura Glow, Aura Black और Aura Red कलर में लॉन्च किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here