साथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung को लेकर खबर सामने आ रही है कि कंपनी अगले साल अपनी Galaxy S11 सीरीज को फरवरी में पेश करेगी। हालांकि, इस सीरीज के अंदर आने वाले फोन्स की जानकारी काफी समय से आ रही है। कुछ समय पहले ही Galaxy S11 रेंडर्स को ऑनलाइन देखा गया था। वहीं, अब लीक-बेस्ड पर बने Galaxy S11e के रेंडर्स भी सामने आ गए हैं।
नाम से ही साफ है कि Galaxy S11e इस साल लॉन्च हो चुके Galaxy S10e का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा जो कि सैमसंग का कॉमपेक्ट फ्लैगशिप फोन है। Galaxy S11e के रेंडर्स में फोन का डिजाइन सामने आया है, जिसके मुताबिक फोन में बड़ा कैमरा मॉड्यूल रियर पर होगा। इसमें ट्रिपल कैमरा लेंस और एलईडी फ्लैश लाइट होगी। इसके अलावा डिवाइस में पंच होल डिसप्ले होगा, जिसमें सिंगल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। ध्यान रहे रेंडर्स में सामने आया है कि Galaxy S11e में कर्व्ड डिसप्ले होगी। इसे भी पढ़ें: ट्रिपल रियर कैमरा और पंच होल डिजाइन के साथ आएगा Samsung Galaxy S11e, रेंडर्स हुए लीक
Samsung Galaxy S11e के लीक-बेस्ड रेंडर्स को PriceBaba ने @OnLeaks के साथ साझेदारी कर पेश किया है। Galaxy S11e का बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिखने में बिल्कुल Galaxy S11 जैसा ही लग रहा है। Galaxy S11e में रियर कैमरा वर्टिकल पोजिशन में प्लेस्ड होंगे। हालािक, फिलहाल कैमरा रेजोल्यूशन की जानकारी सामने नहीं आई है।
अगर बात करें Galaxy S11 की तो कुछ समय पहले सामने आए लीक के अनुसार Samsung Galaxy S11 में एक्सनॉस 9830 चिपसेट दिया होगा। आपको बता दें कि Samsung ने अभी तक इस चिपसेट को लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में हो सकता है कि Galaxy S11 मॉडल्स के साथ ही Exynos 9830 टेक बाजार में कदम रखे। गौरतलब है कि Samsung के मौजूदा सबसे पावरफुल फोन Galaxy Note 10 को एक्सनॉस 9825 चिपसेट पर लॉन्च किया गया था। यानि Samsung Galaxy S11 में दिया जाने वाला एक्सनॉस 9830 चिपसेट Galaxy Note 10 में मौजूद एक्सनॉस 9825 चिपसेट का ही अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A51 होगा कंपनी का सबसे सस्ता क्वॉड कैमरा फोन, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने
गौरतलब है कि Samsung के मौजूदा सबसे पावरफुल फोन Galaxy Note 10 को एक्सनॉस 9825 चिपसेट पर लॉन्च किया गया था। यानि Samsung Galaxy S11 में दिया जाने वाला एक्सनॉस 9830 चिपसेट Galaxy Note 10 में मौजूद एक्सनॉस 9825 चिपसेट का ही अपग्रेडेड वर्ज़न होगा।
Samsung Galaxy S11e के लीक-बेस्ड रेंडर्स को PriceBaba ने @OnLeaks के साथ साझेदारी कर पेश किया है। Galaxy S11e का बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिखने में बिल्कुल Galaxy S11 जैसा ही लग रहा है। Galaxy S11e में रियर कैमरा वर्टिकल पोजिशन में प्लेस्ड होंगे। हालािक, फिलहाल कैमरा रेजोल्यूशन की जानकारी सामने नहीं आई है।
अगर बात करें Galaxy S11 की तो कुछ समय पहले सामने आए लीक के अनुसार Samsung Galaxy S11 में एक्सनॉस 9830 चिपसेट दिया होगा। आपको बता दें कि Samsung ने अभी तक इस चिपसेट को लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में हो सकता है कि Galaxy S11 मॉडल्स के साथ ही Exynos 9830 टेक बाजार में कदम रखे। गौरतलब है कि Samsung के मौजूदा सबसे पावरफुल फोन Galaxy Note 10 को एक्सनॉस 9825 चिपसेट पर लॉन्च किया गया था। यानि Samsung Galaxy S11 में दिया जाने वाला एक्सनॉस 9830 चिपसेट Galaxy Note 10 में मौजूद एक्सनॉस 9825 चिपसेट का ही अपग्रेडेड वर्ज़न होगा।