Samsung Galaxy XCover FieldPro रग्ड फोन हुआ लॉन्च, फेंकने पर भी नहीं टूटेगा यह फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/10/Samsung-Galaxy-XCover-FieldPro.jpg

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर फील्डप्रो रग्ड स्मार्टफोन को लॉन्च दिया है। सैमसंग ब्रांड का यह फोन 21 दमदार ड्यूरेबिलिटी टेस्ट से गुजरा है। वहीं, फोन को आईपी68 रेटिंग भी प्राप्त है। इसका मतलब है कि फोन गिरने या पानी में जाने के बाद भी खराब नहीं होगा।

हालांकि, Samsung Galaxy XCover FieldPro Price और उपलब्धता की जानकारी से नहीं गई है। यह फोन रिप्लेसेबल बैटरी और अलग से डेडिकेटेड पुश-टू-टॉक और इमरजेंसी रिक्वेस्ट बटन से लैस है। इसे भी पढ़ें: ऐसा होगा Samsung का नया मुड़ने वाला फोन, सामने आया वीडियो

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी XCover FieldPro स्मार्टफोन की तो इसमें 5.1-इंच का क्वाडएचडी (2560 x 1440 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है। वहीं, इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर मौजूद है। इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S11 होगा ब्रांड का सबसे पावरफुल फोन, स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ होगा एक्सनॉस 9830 प्रोसेसर

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में डुअल अपर्चर फीचर के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और ट्र्रिपल एलईडी फ्लैश है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की

बात करें तो फोन में एलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, एनएफसी और वाई-फाई 802.11 ए / बी / जी / एन / एसी है। Samsung Galaxy XCover Field Pro में पावर बैकअप के लिए 4,500 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी दी गई है।