सस्ता Samsung 5G Phone 15000 रुपये से कम में, यहां देखें प्राइस लिस्ट और स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/10/Samsung.jpg

15000 रुपये से कम की रेंज में भी सैमसंग मोबाइल (Samsung mobiles) शानदार स्पेक्स के साथ आते हैं। इस रेंज में आने वाले सैमसंग फोन में भी बेहतरीन डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस मिलते हैं। यदि आप भी 15000 रुपये से कम की रेंज में आने वाले सैमसंग फोन (Samsung phones under 15000) खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमने आपके लिए एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें Samsung Galaxy F17 5G, samsung Galaxy M16 5G, Samsung Galaxy F16 5G, Samsung Galaxy A06 5G, Samsung Galaxy F06, Samsung Galaxy M35 5G, Samsung Galaxy F15 5G और Samsung Galaxy M15 5G जैसे फोन शामिल हैं। आइए जानते हैं इन डिवाइस की कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार सेः

15000 रुपये से कम में सैमसंग 5जी फोन (2025)

फोन का नाम  कीमत
Samsung Galaxy F17 5G 14,499 (4GB+128GB)
Samsung Galaxy M16 5G 10,999 (4GB+128GB)
Samsung Galaxy F16 5G 12,999 (6GB+128GB)
Samsung Galaxy A06 5G 13,999 (4GB+128GB)
Samsung Galaxy F06 5G 10,999 (6GB+128GB)
Samsung Galaxy M35 5G 13,719 (6GB+128GB)
Samsung Galaxy F15 5G 13,899 (4GB+128GB)
Samsung Galaxy M15 5G 13,990 (6GB+128GB)

नोटः इन फोन्स की कीमत खबर लिखें जाने के समय की है और यह फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आधारित है। कीमत समय के साथ बढ़ और घट सकती है।

Samsung Galaxy F17 5G

Samsung Galaxy F17 5G भारत में 14,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह फोन Galaxy F-सीरीज का नया सदस्य है, जिसे खासतौर पर स्लिम डिजाइन और टिकाऊ बिल्ड क्वालिटी के साथ लाया गया है। सिर्फ 7.5mm पतला यह स्मार्टफोन IP54 रेटिंग और Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 50MP OIS कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसी खूबियां दी गई हैं। साथ ही, यह 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 जेनरेशन तक एंड्रॉयड अपग्रेड का सपोर्ट देने वाला फोन है।

स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy M16 5G

Samsung Galaxy M16 5G फोन की बात करें, तो यह 15000 रुपये से कम की रेंज में आने वाला बजट 5G स्मार्टफोन है। फोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप (वाइड, अल्ट्रा-वाइड, मैक्रो) 10x डिजिटल जूम सुविधा मिलती है। फोन 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy F16 5G

Samsung Galaxy F16 5G भी इस रेंज में एक बढ़िया 5G स्मार्टफोन है। फोन में 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है। 50MP प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें आपको 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है।

स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy A06 5G

Samsung Galaxy A06 5G किफायती 5G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें आपको 6.7 इंच PLS LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट है। यह फोन 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy F06 5G

Samsung Galaxy F06 बजट 5G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 6.7 इंच PLS LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में आपको 50MP प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो 10x डिजिटल जूम के साथ फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। फोन में 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

स्पेसिफिकेशंस 

Samsung Galaxy M35 5G

Samsung Galaxy M35 5G की बात करें तो यह Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें आपको 6.6 इंच Super AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। यह फोन 6000mAh की लंबी बैटरी लाइफ देती है। NFC सपोर्ट और 4 साल के OS अपडेट इसे खास बनाते हैं।

स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy F15 5G

Samsung Galaxy F15 5G एक बजट 5G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Dimensity 6100 Plus प्रोसेसर के साथ स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। इसमें 6.5 इंच Super AMOLED डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है। 6000mAh बैटरी लंबी बैटरी लाइफ देती है। 4 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट इसे भरोसेमंद बनाते हैं।

स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy M15 5G

Samsung Galaxy M15 5G एक बजट 5G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Dimensity 6100 Plus प्रोसेसरके साथ आत है। फोन में 6.5 इंच Super AMOLED डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा है। फोन में 6000mAh बैटरी मिलती है। 4 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट इसे भरोसेमंद बनाते हैं।

स्पेसिफिकेशंस