
एप्पल का नाम जानीमानी टेक कंपनियों की टॉप सूची में आता है। सिर्फ मंहगी कीमत ही नहीं बल्कि एप्पल के प्रोडक्ट्स भी अपने बड़े दावों पर खरा उतरते हैं। एप्पल के प्रोडक्ट्स कितने दमदार होते हैं वह एप्पल यूजर बखूबी जानते हैं। लेकिन आज एक ऐसा चौंकाने वाला वाकया सामने आया है जिसने न सिर्फ एप्पल के नाम को फिर से प्रकाश में ला दिया है बल्कि इसे सुनकर आम आदमी भी बेहद असमंजस यानि कन्फ्यून की स्थिति में आ जाता है। ये वाकया ही ऐसा है जिसमें एक व्यक्ति द्वारा AirPod गलती से निगल लिया गया और जब वह शौच के जरिये बाहर आया तब भी पूरी तरह से ठीक काम कर रहा था।
हुआ कुछ ऐसा..
ताईवान के रहने वाले Ben Hsu ने इस आप बीती घटना को बताया है। बेन ने बताया कि एक रात वह एप्पल के वायरलेस हैडफोन यानि AirPod पर गाने सुन रहा था। कानों में लगाए लगाए वह सो गया। जब उसकी नींद खुला तो उसने पाया कि उसके एक कान में तो AirPod लगा हुआ है लेकिन एक कान का AirPod गायब है। बेन ने अपने बेड और उसके आस पास AirPod को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला।
इसके बाद Ben ने अपने iPhone से AirPod को ट्रेक करने की कोशिश की। ट्रेकिंग में सामने आया कि AirPod उसके कमरे में ही कहीं था। बेन से ध्यान दिया तो ट्रेकिंग के दौरान उसका AirPod ‘बिप’ साउंड भी कर रहा था। बेन ने उस नोटिफिकेशन की आवाज को फॉलो करने की कोशिश की। बिप साउंट का पीछा करते करते उसने अपने बेड, तकिए, चादर और कंबल सभी को छान मारा लेकिन AirPod कहीं नहीं मिला। सबकुल छान मारने के बाद उसका एक दम से ध्यान गया कि वह नोटिफिकेशन वाली ‘बिप’ की आवाज उसी के पेट से आ रही थी।
यह आवाज सुनकर बेन समझ गया कि उसका खोया हुआ AirPod कहीं और नहीं बल्कि उसी के पेट में है। दरअसल सोने के दौरान बेन का AirPod किसी तरह उसके मुंह में गिर गया और नींद नींद में बेन ने उसे निगल लिया। AirPod बेन के पेट में जा चुका था, जिसका उसे कोई अंदाजा तक नहीं था। पेट से आ रही AirPod की आवाज सुनते ही बेन अस्पताल की ओर भागा।
अस्पताल में जाकर यूजर ने x-ray करवाया जिसकी रिपोर्ट में साफ आ गया कि बेन के पेट में AirPod फंसा हुआ था। हालात को समझते हुए सर्जन ने बेन को समझाया कि उसके पेट की सर्जरी करके ही AirPod को बाहर निकाला जाएगा। लेकिन सर्जरी से पहले सर्जन ने सुझाया कि पहले प्राकृतिक तरीके से यानि शौच के जरिये इस AirPod को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे।
आपको जानकर हैरानी होगी कि यह देशी नुस्खा काम कर गया। बेन के पेट में जा चुका AirPod उसके शौच के जरिये बाहर आ गया। बेन ने AirPod के पेट से बाहर निकलने की संतुष्टि तो जताई ही तथा साथ ही उसे खुशी के साथ साथ अचरज इस बात का था कि उसका AirPod शौच में बाहर आने के बाद भी चालू था और बिल्कुल सही तरीके से काम कर रहा था। मुंह में जाकर, पेट में रहकर और शौच से बाहर आकर भी इस AirPod की बैटरी 41 प्रतिशत बची थी।
AirPod यूजर से अपने इस एप्पल के वायरलेस हैडफोन को धोया और ड्रायर से सुखाया। यह अभी भी काम कर रहा था। बेन ने इस हादसे के बाद सिर्फ यही बोला कि एप्पल का यह प्रोडक्ट किसी ‘जादू’ से कम नहीं है। बेन ने The Daily Mail की रिपोर्ट में यह पूरा वाकया बताते हुए कहा कि उसका AirPod सार्वजनिक शौचालय में बाहर आया था। ऐसे में इस प्रोडक्ट की वॉटरप्रूफिंग की क्षमता का अंदाजा लगाया ही जा सकता है कि यह कितना शानदार है।
खैर बेन को तो उसका गुम हुआ AirPod मिल गया, फिर बेशक वह कहीं से भी निकला हो। लेकिन हम अपने पाठकों को यही राय देते हैं कि इस तरह की लापरवाहियों से दूरी ही बनाए रखे। चाहें आपका प्रोडक्ट भी वाटरप्रूफ हो, लेकिन जरूरी नहीं कि आपकी सेहत भी बेन जितनी ही मजबूत हो।























