Tecno Camon 19 Neo और Camon 19 हुए लॉन्च, सस्ते में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/07/Tecno-Camon-19-Neo.jpg

Tecno Camon 19 Neo और Tecno Camon 19 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गए हैं। टेक्नो के ये स्मार्टफोन कंपनी के लेटेस्ट बजट फोन हैं जो दमदार स्पेसिफिकेशन्स और शानदार कैमरा के साथ पेश किए गए हैं। टेक्नो के इन स्मार्टफोन में पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Tecno Camon 19 Neo और Camon 19 स्मार्टफोन को अलग अलग कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। टेक्नो के इन दोनों स्मार्टफोन में 6.8-इंच का FHD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G85 प्रोसेसर, 128GB स्टोरेज, Android 12 OS, 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकरी दे रहे हैं।

Tecno Camon 19 Neo और Camon 19 की कीमत

Tecno Camon 19 Neo स्मार्टफोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को ड्रीमलेंड ग्रीन, आइस मिरर और इको ब्लैक कलर में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन की सेल 23 जुलाई से शुरू होगी। बात करें Tecno Camon 19 की तो इस फोन को 14,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह फोन इको ब्लैक, सी सॉल्ट व्हाइट और जियोमेट्रिक ग्रीन कलर में पेश किया गया है।

Tecno Camon 19 Neo स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Camon 19 Neo स्मार्टफोन 6.8-इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रेजलूशन 2460 x 1080 पिक्सल और स्लिम बैजल दिया गया है। टेक्नो के इस फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G52 2EEMC2 GPU, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। टेक्नो का यह फोन Android 12 पर आधारित HiOS कस्टम स्किन पर रन करता है।

कनेक्विटि के लिए फोन में 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। Camon 19 Neo में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 48MP प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP AI सेंसर दिया गया है। फोन में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Red Magic 7S और Red Magic 7S Pro तगड़े गेमिंग फोन हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

Tecno Camon 19 स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Camon 19 स्मार्टफोन में 6.8-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन में MediaTek Helio G85 चिपसेट और ग्राफिक्स Mali-G68 MC4 GPU, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। यह फोन Android 12 पर आधारित HiOS कस्टम स्किन पर रन करता है। फोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Elon Musk का सपना हुआ ब्लास्ट, रॉकेट लॉन्च व्हीकल के इंजन में हुआ जोरदार धमाका, देखें वीडियो

कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में 4G LTE, डुअल बैंड, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट के साथ आता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। टेक्नो के इस फोन में 64MP प्राइमरी कैमरा और 2MP के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इस फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।