
टेक्नो आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी फैंटम सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसके तहत TECNO Phantom V Fold 2 और TECNO Phantom V Flip 2 स्मार्टफोन बाजार में आने की उम्मीद है। दोनों ही मोबाइल इससे पहले कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखे जा चुके हैं। वहीं, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड वेबसाइट (BIS) पर मौजूदगी से इनके इंडिया लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स और अन्य जानकारी विस्तार से जानते हैं।
TECNO Phantom V Fold 2 और V Flip 2 बीआईएस लिस्टिंग
- भारतीय BIS सर्टिफिकेशन पर TECNO ब्रांडिंग के तहत दो मॉडल नंबर लिस्ट किए गए हैं।
- एक फोन AE10 और और दूसरा AE11 मॉडल नंबर के साथ लिस्टेड है। हालांकि इसमें फोन का नाम नहीं है, लेकिन पहले की लिस्टिंग के अनुसार यह आगामी फोल्ड और फिल्प डिवाइस के लिए हैं।
- BIS पर सामने आई डिटेल के अनुसार AE10 मॉडल नंबर TECNO Phantom V Fold 2 के लिए है। जबकि AE11 Tecno Phantom V Flip 2 का है।
- बता दें कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड वेबसाइट पर मॉडल नंबर के अलावा और कुछ सामने नहीं आया है।
TECNO Phantom V Fold 2 और V Flip 2 की डिटेल्स (अन्य लिस्टिंग)
- गूगल प्ले कंसोल पर आई जानकारी के अनुसार Tecno Phantom V Fold 2 में MediaTek MT6983Z/TCZA कोडनेम वाला चिपसेट मिल सकता है। यह MediaTek Dimensity 9000+ होने की उम्मीद है।
- Dimensity 9000+ चिप की डिटेल गीकबेंच साइट पर भी आ चुकी है।
- TECNO Phantom V Fold 2 मोबाइल में करीब 12GB RAM दी जा सकती है।
- गीकबेंच पर यह भी खुलासा हुआ है कि नया डिवाइस Android 14 OS के साथ आ सकता।
- TUV लिस्टिंग में फोल्ड मॉडल में 5610mAh (2973 mAh + 2637 mAh) की डुअल बैटरी दिए जाने की बात सामने आई थी।
- Tecno Phantom V Flip 2 की बात करें तो यह FCC सर्टिफिकेशन में देखा गया था।
- लिस्टिंग में डिवाइस करीब 8GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला बताया गया है।
- FCC सर्टिफिकेशन से पता चला है कि डिवाइस में डुअल बैटरी मिल सकती है। जिसका साइज 3410mAh + 1180mAh यानी कुल 4590mAh रखा जा सकता है।
- Tecno Phantom V Flip 2 5G में चार्जिंग के लिए 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।













