5 स्मार्टफोन पर एक साथ चलेगा WhatsApp, जानें कैसे और कौनसा फीचर करेगा ये काम

Join Us icon

WhatsApp के मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए अब एक अच्छी खबर सामने आई है। कंपनी आने वाले कुछ महीनों में मल्टी-डिवाइस फीचर बीटा वर्जन रोलआउट करना शुरू कर देगी। यह जानकारी WABetaInfo द्वारा सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp का आने वाला मल्टी-डिवाइस सपोर्ट सबसे पहले व्हाट्सएप वेब, डेस्कटॉप और पोर्टल क्लाइंट पर बीटा में आएगा। यह एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स के लिए शुरू होगा। मल्टी-डिवाइस सपोर्ट की मदद से यूजर एक साथ पांच डिवाइस पर अपने वॉट्सएप अकाउंट को ऐक्सेस कर सकेंगे।

WABetaInfo ने व्हाट्सएप वेब, डेस्कटॉप और Facebook पोर्टल के लिए व्हाट्सएप पर मल्टी-डिवाइस सपोर्ट को जल्द रिलीज करने का संकेत देते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट मे बताया गया है कि वेब, डेस्कटॉप और पोर्टल के साथ खातों को जोड़ने के बाद यूजर्स को अब अपने फोन पर ऑनलाइन रहने की आवश्यकता नहीं होगी। इतना ही नहीं व्हाट्सएप बीटा ट्रैकर की रिपोर्ट में यह जानकारी भी सामने आई है कि मल्टी-डिवाइस सपोर्ट के जरिए एक फोन के साथ चार अतिरिक्त डिवाइस पर ऐप को एक साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसका मतलब है कि इस नए फीचर को कुल पांच डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: इंडिया के आगे झुकी Facebook और WhatsApp, इस भारतीय को बनाया Grievance Officer, अब अपने देश में ही होगी सुनवाई

WhatsApp will not limit features and services for not accepting new privacy policy
Image Credit : Business Insider

रिपोर्ट के अनुसार मल्टी-डिवाइस सपोर्ट को इस्तेमाल करने के लिए दोनों पक्षों को ऐप के लेटेस्ट वर्जन का ही इस्तेमाल करना होगा। यह उन लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है जो कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर व्हाट्सएप को इस्तमेाल कर रहे हैं।

whatsapp

WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में यह जानकारी शामिल है कि मल्टी-डिवाइस सपोर्ट शुरू में “परफॉर्मेंस और क्वालिटी” को प्रभावित करेगा। हालांकि शुरुआती कमियों को समय के साथ ठीक कर दिया जा सकेगा। आपको याद दिला दें कि Facebook के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस महीने की शुरुआत में एक बीटा ट्रैकर के साथ अपनी कथित बातचीत में इसके होने की पुष्टि की थी। इसे भी पढ़ें: नए अंदाज में चैटिंग के लिए हो जाएं तैयार, बदलने वाला है आपका WhatsApp

अभी तक व्हाट्सऐप अकाउंट को एक बार में एक ही फोन में एक्टिव रखा जा सकता है। जैसे ही किसी दूसरे फोन में WhatsApp Account लॉगइन किया जाता है तो पहले वाले फोन में वह अकाउंट अपने आप बंद हो जाता है। लेकिन अब इस फीचर के बाद उन लोगों को आसानी हो जाएगी जो एक से अधिक फोन रखते हैं, लेकिन WhatsApp मैसेज मिस न हो जाए इसलिए उन्हें व्हाट्सऐप वाला फोन साथ लेकर चलना होता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here