6000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ लॉन्च होगा Tecno Pova 7 5G, एफसीसी पर लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/tecno-pova-7-5g-fcc-listing.jpg
Highlights

Tecno ने हाल ही में अपना Pova Curve 5G स्मार्टफोन पेश किया था। वहीं, अब बताया जा रहा है कि कंपनी अपनी Pova 7 सीरीज पर काम कर रही है। अफवाहों के अनुसार, इस सीरीज में Pova 7, Pova 7 Pro और Pova 7 Ultra जैसे तीन 5G मॉडल शामिल हो सकते हैं। नई जानकारी में सामने आया है कि Tecno Pova 7 5G को FCC सर्टिफिकेशन मिल गया है। यह पहले BIS, Google Play Console, Geekbench और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा गया है। जिससे लगता है की फोन की लॉन्चिंग जल्द हो सकती है।

Tecno Pova 7 5G एफसीसी लिस्टिंग

बताते चलें कि Tecno Pova 7 5G को FCC सर्टिफिकेशन मिल चुका है, इसलिए संभावना है कि यह डिवाइस इसी महीने लॉन्च हो सकता है। वहीं, यह देखना बाकी है कि क्या Pova 7 के साथ-साथ इसका Pro वर्जन भी लॉन्च होता है या नहीं।