
TECNO Mobile ने आज इंडियन मार्केट में अपने Tecno SPARK 8 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। यह नया मॉडल 4GB RAM + 64GB storage के साथ आया है जिसकी कीमत सिर्फ 10,999 रुपये है। बाजार में पहले से मौजूद टेक्नो स्पार्क 8 का यह नया वेरिएंट आज से ही देश में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है और लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ 799 रुपये का free Bluetooth earpiece और one-time screen replacement भी प्रदान कर रही है।
Tecno Spark 8 की स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो स्पार्क 8 को 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डॉटनॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है। स्क्रीन के तीन साईड जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर बीच में सेल्फी कैमरे से लैस ‘वी’ शेप नॉच दी गई है। इस स्मार्टफोन की डिसप्ले 480निट्स ब्राइटनेस और 269पीपीआई सपोर्ट करती है।

Tecno Spark 8 एंडरॉयड 11 आधारित फोन है जो ‘गो’ वर्ज़न पर काम करता है। Android Go होने के चलते फोन में गूगल ‘गो’ ऐप्लीकेशन्स को इंस्टाल किया जा सकता है तो कम स्टोरेज घेरती है तथा कम इंटरनेट यूज़ करती है। 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट पर रन करता है। टेक्नो ने अपने फोन को HyperEngine technology से लैस किया है। यह भी पढ़ें : खरीदना चाहते हैं 43 इंच वाला नया Smart Android TV, तो यहां देखें सबसे सस्ते ऑप्शन!
फोटोग्राफी के लिए टेक्नो स्पार्क 8 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एक सपोर्ट लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस टेक्नो फोन में डुअल फ्रंट फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Tecno Spark 8 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस टेक्नो मोबाइल में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है तथा कंपनी के दावेनुसार 65 दिन का स्टेंडबॉय टाईम देने में सक्षम है।






















