iQOO के आने वाले मोबाइल फोन (2026), iQOO 15R से लेकर Z11 सीरीज तक कई बड़े लॉन्च की तैयारी

Join Us icon

साल 2026 में iQOO भारतीय स्मार्टफोन बाजार में आक्रामक रणनीति के साथ उतरने की तैयारी में है। कंपनी फ्लैगशिप, गेमिंग और मिड-रेंज सेगमेंट में कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। जहां iQOO 15R जैसे मॉडल हाई-एंड परफॉर्मेंस और गेमिंग फीचर्स पर फोकस करेंगे, वहीं Z11 सीरीज लंबी बैटरी लाइफ और वैल्यू-फॉर-मनी सेगमेंट को टारगेट करेगी। इसके अलावा Neo 11 और 15 Ultra जैसे मॉडल प्रीमियम यूजर्स के लिए पेश किए जा सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं, वर्ष 2026 में iQOO के लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स के बारे मेंः

आईकू अपकमिंग फोन लिस्ट (2026)

फोन का नामलॉन्च डेट
iQOO 15R24 फरवरी, 2026 (इंडिया)
iQOO Z112026 (इंडिया, संभावित)
iQOO Z11x2026 (इंडिया, संभावित)
iQOO Z11 Lite 5G2026 (इंडिया, संभावित)
iQOO Neo 112026 (इंडिया, संभावित)
iQOO 15 Ultra2026 (इंडिया, संभावित)

iQOO 15R

लॉन्च डेटः 24 फरवरी, 2026 (इंडिया)

iqoo-15r-key-specs-confirmed

iQOO 15R को भारत में 24 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Dark Knight और Triumph Silver कलर ऑप्शन में आएगा। सामने आई जानकारी के मुताबिक, फोन में Qualcomm का 3nm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 35 लाख से अधिक का स्कोर हासिल किया है। इसके साथ iQOO का Q2 Supercomputing चिप और एक अलग Network Enhancement चिप भी दी जाएगी, जो गेमिंग और नेटवर्क स्टेबिलिटी को बेहतर बनाने में मदद करेगी। वहीं डिस्प्ले में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED पैनल मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। साथ ही, HDR10+ सपोर्ट भी मिलेगा। फोन में 6.5K IceCore VC कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा, जो कंपनी के मुताबिक 10 मिनट में तापमान को 15 डिग्री तक कम करने में सक्षम है। बैटरी 7,600mAh की होगी, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-700V प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) और एक सेकेंडरी सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा मिलेगा। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलेगा। इसमें 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने की उम्मीद है।

iQOO Z11

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

वर्ष 2026 में आईकू का iQOO Z11 भी लॉन्च हो सकता है। बता दें कि iQOO ने पिछले महीने चीन में Z11 Turbo लॉन्च किया था, जो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ कंपनी का टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल है। अब लाइनअप के अन्य मॉडल्स भी सामने आने लगे हैं। ताजा लीक्स के मुताबिक, iQOO Z11 को नेटवर्क एक्सेस के लिए मंजूरी मिल गई है, जिससे संकेत मिलता है कि इसका लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। टिप्स्टर Digital Chat Station की जानकारी के अनुसार, iQOO Z11 को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर V2551A मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें लगभग 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला बड़ा LTPS पैनल मिलने की उम्मीद है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें मिड-रेंज चिपसेट दिया जा सकता है। इससे साफ है कि iQOO इस मॉडल में फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशंस के बजाय बैटरी लाइफ, डिस्प्ले क्वालिटी और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस पर फोकस कर सकता है।

iQOO Z11x

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

iQOO Z11 के साथ ही एक दूसरा मॉडल भी चर्चा में है, जिसे iQOO Z11x कहा जा सकता है। टिप्स्टर के अनुसार, यह मॉडल Z11 का अधिक किफायती वर्जन हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO Z11x में 6.76-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की संभावना है। यह चिपसेट मिड-रेंज कैटेगरी में बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। हालांकि 2026 में LCD पैनल के साथ फोन लॉन्च करने को लेकर कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर हल्की-फुल्की प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने मजाक में कहा कि 7s Gen 4 चिपसेट के साथ LCD फोन लॉन्च करना चमत्कार जैसा है। इस पर Digital Chat Station ने भी हंसी-मजाक में इसे “रेयर LCD” कहा है। यह संकेत देता है कि iQOO Z11x को AMOLED की जगह LCD पैनल के साथ पेश किया जा सकता है, ताकि इसकी कीमत को प्रतिस्पर्धी रखा जा सके।

iQOO Z11 Lite 5G

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

iqoo-z11-turbo-snapdragon-8-gen-5-7600mah-200mp-china-launched

Vivo की सब-ब्रांड iQOO अपनी नई Z11 सीरीज स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। हाल ही में iQOO Z11 5G, Z11 Lite 5G और Z11x को एक नई डेटाबेस लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। इनमें से iQOO Z11 Lite 5G को लेकर खास चर्चा हो रही है, क्योंकि यह वैल्यू-फॉर-मनी सेगमेंट को टारगेट कर सकता है। टिप्स्टर और टेक ब्लॉगर Paras Guglani के मुताबिक, iQOO Z11 Lite 5G को IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर iQOO I2510 के साथ देखा गया है। यह लिस्टिंग इस बात का संकेत देती है कि डिवाइस फिलहाल इंटरनल टेस्टिंग स्टेज में है और कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर सकती है। हालांकि IMEI लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशंस या हार्डवेयर से जुड़ी कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इससे यह पुष्टि होती है कि कंपनी Z11 सीरीज के नए मॉडल्स पर सक्रिय रूप से काम कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Z11 Lite 5G को वैल्यू-फोकस्ड खरीदारों के लिए पेश किया जा सकता है।

iQOO Neo 11

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

iQOO Neo 11 को चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को इसी साल इंडिया में भी लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के चाइनीज स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.82-इंच का 2K (1440×3168 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 510ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करता है। स्क्रीन में 2,592Hz PWM डिमिंग, 3,200Hz टच सैंपलिंग रेट और 25.4ms टच रिस्पॉन्स टाइम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 3.54 मिलियन से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। इसमें iQOO का Monster सुपर-कोर इंजन और Q2 गेमिंग चिप भी दी गई है, जो हाई-एंड गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 8K वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन में 7,500mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

iQOO 15 Ultra

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

iQOO ने हाल ही में चीन में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra लॉन्च किया है। यह फोन प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करता है। यह फोन भारत में लॉन्च होगा या नहीं, इसको लेकर अभी संदेह है। टिप्स्टर Yogesh Brar के अनुसार, iQOO 15 Ultra को भारतीय बाजार में लाने की फिलहाल कंपनी की कोई योजना नहीं है। हालांकि कंपनी 24 फरवरी 2026 को iQOO 15R लॉन्च करने जा रही है। यह भी साफ नहीं है कि भारत में कोई रीब्रांडेड मॉडल आएगा या पूरी तरह अलग डिवाइस पेश किया जाएगा। बता दें कि iQOO 15 Ultra को चीन में 4 फरवरी 2026 को लॉन्च किया गया था। फोन के चाइनीज स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है और यह 24GB तक LPDDR5X Ultra Pro रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6.85-इंच का 2K (1440×3168 पिक्सल) Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 8,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 7,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

नोटः इस आर्टिकल में बताए गए स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और इस्तेमाल किए गए फोटो प्रतीकात्मक हैं। आईकू द्वारा आधिकारिक घोषणा किए जाने के बाद इनमें बदलाव संभव है। कंपनी की ओर से कन्फर्म जानकारी सामने आते ही इस आर्टिकल को अपडेट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here