
साल 2025 मोबाइल इंडस्ट्री के लिए ट्रेंड सेटर साबित हुआ है। 7,000mAh Battery आम हो चली है और मोबाइल चिपसेट पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर हो गए हैं। वहीं फोन का कैमरा किसी DSLR जैसी क्वालिटी देने लगा है। अब दिसंबर 2025 भी भारतीय मोबाइल मार्केट के लिए नए विकल्प लेकर आ रहा है। इस महीने लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन हर बजट में आएंगे और ग्राहकों को 10-12 हजार से लेकर 1 लाख रुपये के फोन मिलेंगे। इन अपकमिंग स्मार्टफोंस की लिस्ट और डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo X300 Pro
लॉन्च डेट – 2 दिसंबर
दिसंबर 2025 की शुरुआत पावरफुल वीवो एक्स300 प्रो से होगी। अगर कहें कि यह इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाला साल का आखिरी फ्लैगशिप फोन है, तो गलत नहीं होगा। यह मोबाइल मीडियाटेक के सबसे अधिक ताकतवर प्रोसेसर डाइमेंसिटी 9500 पर काम करता है। इसमें 6.78 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYT828 + 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा + 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50MP Selfie सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए 6510mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 90W वायर्ड, 40W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।
Vivo X300
लॉन्च डेट – 2 दिसंबर
वीवो एक्स300 5जी फोन 2 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन भी MediaTek Dimensity 9500 पर काम करता है। इस कॉम्पैक्ट फोन में 6.31-इंच की 1.5K BOE Q10+ OLED स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट व 4500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है जिसमें 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर भी लगा है। Vivo X300 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग के साथ 6,040mAh बैटरी लगाई गई है।
Redmi 15C 5G
लॉन्च डेट – 3 दिसंबर
रेडमी 15सी 5जी फोन 12 हजार से 15 हजार की रेंज में लॉन्च होगा। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पावर बैकअप के लिए 6,000mAh बैटरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता रेेडमी 5जी फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है और फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। रेडमी 15सी 5जी फोन में 6.9-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान करती है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यूजर्स को इसमें NFC का सपोर्ट भी मिलेगा।
realme P4x 5G
लॉन्च डेट – 4 दिसंबर
यह रियलमी ‘पी4’ सीरीज का तीसरा मॉडल 4 दिसंबर को पेश होगा। इसमें तगड़ी 7000mAh Battery लगाई गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी। रियलमी पी4एक्स 5जी फोन को कंपनी 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर लेकर आएगी और इसमें 18GB dynamic RAM भी मिलेगी। लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.72-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी स्क्रीन मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। ब्रांड के अनुसार यह स्मार्टफोन BGMI में 90FPS और Free Fire में 120FPS फ्रेम रेट पर गेमप्ले दे सकता है।
OnePlus 15R
लॉन्च डेट – 17 दिसंबर
फ्लैगशिप फोन वनप्लस 15 के बाद अब कंपनी प्रीमियम मोबाइल वनप्लस 15आर लेकर आ रही है। यह मोबाइल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड की ओर से अभी अन्य स्पेसिफिकेशन्स नहीं बताई गई है लेकिन लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन 16GB RAM पर लॉन्च होगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,800mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलने की उम्मीद है। OnePlus 15R को 165Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जो 1.5K रेजोल्यूशन और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगी।
realme C85 5G
लॉन्च डेट – तय नहीं
दिसंबर में रियलमी का लो बजट 5जी फोन रियलमी सी85 भी इंडिया में लॉन्च होगा। इसकी कीमत 15,499 रुपये से शुरू हो सकती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। यह रियलमी 5जी फोन 7,000mAh Battery सपोर्ट करता है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगी। यह मिलिट्री ग्रेड बॉडी और IP69 Pro रेटिंग के साथ आएगा। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की HD+ स्क्रीन और 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा मिलेगा।
POCO C85 5G
लॉन्च डेट – तय नहीं
यह पोको का लो बजट स्मार्टफोन दिसंबर में इंडिया में लॉन्च होगा। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आएगा जिसमें बड़ी 6,000mAh बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मिलेगा। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। पोको सी85 5जी फोन में बड़ी 6.9-इंच स्क्रीन देखने को मिलेगी जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी दिया जाएगा।
OPPO Reno 15 series
लॉन्च डेट – तय नहीं
ओपो रेनो 15 सीरीज चीन में लॉन्च हो चुकी और उम्मीद है कि कंपनी दिसंबर में इसे भारतीय बाजार में भी उतार सकती है। सीरीज में मौजूद OPPO Reno 15 और Reno 15 Pro MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर पर काम करते हैं। फोटोग्राफी के लिए इनमें 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा लगाया है। वहीं फ्रंट पर 50MP सेल्फी सेंसर मौजूद है। रेनो 15 5जी फोन 6,200mAh और प्रो मॉडल 6,500mAh बैटरी सपोर्ट करता है। प्रो मॉडल में जहां 6.78-इंच स्क्रीन दी गई है वहीं नॉन प्रो मॉडल 6.32-इंच डिस्प्ले सपोर्ट करता है।
नोट: उपरोक्त लिस्ट में अभी और भी नए स्मार्टफोंस का नाम जुड़ना बाकी है। जैसे ही मोबाइल ब्रांड्स की ओर से नए प्रोडक्ट लॉन्च की घोषणा की जाएगी, इस खबर को भी अपडेट कर दिया जाएगा।

























