
इंडिया में चीनी कंपनियों को आलोचनाओं को शिकार होना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि वो चीनी कंपनियां या ब्रांड्स खराब है। बल्कि चीन की सरकार और उनकी कुछ नीतियों के चलते भारत में मौजूद चाइनीज ब्रांड लोगों द्वारा की गई निंदा झेलते है। लेकिन अब लगता है कि यह खराब छवि सिर्फ इंडिया तक ही सीमित नहीं रहने वाली है। दुनिया की महाशक्तियों में से अमेरिका ने भी चीनी कंपनियों के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। यूएस गर्वमेंट ने तकरीबन 59 चाइनीज़ कंपनियों में निवेश पर रोक लगा दी है और अमेरिका में इंवेस्टमेंट बैन कर दिया है। इनमें Huawei जैसा बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड भी शामिल है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने US-China geopolitical showdown के केस में नया कदम उठाया है। बाइडेन के अमेरिका में सक्रिय 59 चीनी कंपनियों के लिए नया ऑर्डर पास किया है जिसके अनुसार अमेरिकी नागरिक या फर्म इन चाइनीज कंपनियों में अब कोई भी निवेश नहीं कर पाएगी। इस फैसले के बाद इन चीनी कंपनियों को यूएस की ओर से कोई भी फंड प्राप्त नहीं होगा। अमेरिकी सरकार का यह फैसला टेक जगत के लिए भी प्रभावी इसलिए है क्योंकि इन 59 चीनी कंपनियों की लिस्ट में स्मार्टफोन ब्रांड Huawei का नाम भी मौजूद है।
देश के लिए बताया खतरा
चीनी कंपनियों में निवेश को बैन करते हुए यूएस गर्वमेंट ने कहा है कि लिस्ट में शामिल कंपनियों के चीन की सरकार से लिंक नज़र आए हैं और संदेह है कि इन कंपनियों के सर्वर या सिस्टम के माध्यम से अमेरिका की निजी डिटेल चीन को मुहैया हो रही है। यूएस नागरिकों की जानकारी चाइनीज गर्वमेंट तक पहुॅंचने को अमेरिका ने देश के लिए खतरा बताया है। वहीं साथ ही अमेरिका ने यह भी साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में इन 59 कंपनियों की लिस्ट में और भी चाइनीज नाम जोड़े जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : डाउनलोड करने के पहले जानें Battlegrounds Mobile India आपके फोन में किस-किस Data का करेगा यूज़
Xiaomi भी हुई है ब्लैकलिस्ट
साल 2021 की शुरूआत में अमेरिका ने कुल 9 चीनी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया था। जिसके तहत अमेरिकी निवेशक इन सभी कंपनियों में इन्वेस्ट नहीं कर सकते थे। सिर्फ नया इन्वेस्ट ही नहीं बल्कि अमेरिकी फर्म व लोगों द्वारा इन कंपनियों में पहले से लगाया पैसा भी निकालने के आदेश दिए गए थे। अमेरिकी सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस (DOD) ने 9 चीनी कंपनियों की लिस्ट जारी करते हुए कहा है कि ये कंपनियां चीनी मिलिट्री के साथ मिली हुई है जो डाटा को लीक कर सकती है औन इन कंपनियों में इंडिया के नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi का नाम भी शामिल था। अमेरिकी सुरक्षा विभाग ने प्राइवेसी के लिहाज से शाओमी को खतरनाक माना था।
अमेरिकी सरकार द्वारा जारी 59 कंपनियों की लिस्ट
1. AERO ENGINE CORPORATION OF CHINA
2. AEROSPACE CH UAV CO., LTD
3. AEROSPACE COMMUNICATIONS HOLDINGS GROUP COMPANY LIMITED
4. AEROSUN CORPORATION
5. ANHUI GREATWALL MILITARY INDUSTRY COMPANY LIMITED
6. AVIATION INDUSTRY CORPORATION OF CHINA, LTD.
7. AVIC AVIATION HIGH-TECHNOLOGY COMPANY LIMITED
8. AVIC HEAVY MACHINERY COMPANY LIMITED
9. AVIC JONHON OPTRONIC TECHNOLOGY CO., LTD.
10. AVIC SHENYANG AIRCRAFT COMPANY LIMITED
11. AVIC XI’AN AIRCRAFT INDUSTRY GROUP COMPANY LTD.
12. CHANGSHA JINGJIA MICROELECTRONICS COMPANY LIMITED
13. CHINA ACADEMY OF LAUNCH VEHICLE TECHNOLOGY
14. CHINA AEROSPACE SCIENCE AND INDUSTRY CORPORATION LIMITED
15. CHINA AEROSPACE SCIENCE AND TECHNOLOGY CORPORATION
16. CHINA AEROSPACE TIMES ELECTRONICS CO., LTD
17. CHINA AVIONICS SYSTEMS COMPANY LIMITED
18. CHINA COMMUNICATIONS CONSTRUCTION COMPANY LIMITED
19. CHINA COMMUNICATIONS CONSTRUCTION GROUP (LIMITED)
20. CHINA ELECTRONICS CORPORATION
21. CHINA ELECTRONICS TECHNOLOGY GROUP CORPORATION
22. CHINA GENERAL NUCLEAR POWER CORPORATION
23. CHINA MARINE INFORMATION ELECTRONICS COMPANY LIMITED
24. CHINA MOBILE COMMUNICATIONS GROUP CO., LTD.
25. CHINA MOBILE LIMITED
26. CHINA NATIONAL NUCLEAR CORPORATION
27. CHINA NATIONAL OFFSHORE OIL CORPORATION
28. CHINA NORTH INDUSTRIES GROUP CORPORATION LIMITED
29. CHINA NUCLEAR ENGINEERING CORPORATION LIMITED
30. CHINA RAILWAY CONSTRUCTION CORPORATION LIMITED
31. CHINA SATELLITE COMMUNICATIONS CO., LTD.
32. CHINA SHIPBUILDING INDUSTRY COMPANY LIMITED
33. CHINA SHIPBUILDING INDUSTRY GROUP POWER COMPANY LIMITED
34. CHINA SOUTH INDUSTRIES GROUP CORPORATION
35. CHINA SPACESAT CO., LTD.
36. CHINA STATE SHIPBUILDING CORPORATION LIMITED
37. CHINA TELECOM CORPORATION LIMITED
38. CHINA TELECOMMUNICATIONS CORPORATION
39. CHINA UNICOM (HONG KONG) LIMITED
40. CHINA UNITED NETWORK COMMUNICATIONS GROUP CO., LTD.
41. CNOOC LIMITED
42. COSTAR GROUP CO., LTD.
43. CSSC OFFSHORE & MARINE ENGINEERING (GROUP) COMPANY LIMITED
44. FUJIAN TORCH ELECTRON TECHNOLOGY CO., LTD.
45. GUIZHOU SPACE APPLIANCE CO., LTD
46. HANGZHOU HIKVISION DIGITAL TECHNOLOGY CO., LTD.
47. HUAWEI INVESTMENT & HOLDING CO., LTD.
48. HUAWEI TECHNOLOGIES CO., LTD.
49. INNER MONGOLIA FIRST MACHINERY GROUP CO., LTD.
50. INSPUR GROUP CO., LTD.
51. JIANGXI HONGDU AVIATION INDUSTRY CO., LTD.
52. NANJING PANDA ELECTRONICS COMPANY LIMITED
53. NORTH NAVIGATION CONTROL TECHNOLOGY CO., LTD.
54. PANDA ELECTRONICS GROUP CO., LTD.
55. PROVEN GLORY CAPITAL LIMITED
56. PROVEN HONOUR CAPITAL LIMITED
57. SEMICONDUCTOR MANUFACTURING INTERNATIONAL CORPORATION
58. SHAANXI ZHONGTIAN ROCKET TECHNOLOGY COMPANY LIMITED
59. ZHONGHANG ELECTRONIC MEASURING INSTRUMENTS COMPANY LIMITED























