Vivo Y300 लॉन्च टाइमलाइन, कलर ऑप्शन, स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जानें डिटेल्स

Join Us icon

वीवो लगातार अपनी वाई300 सीरीज का विस्तार कर रहा है। इसमें पहले ही Vivo Y300 Pro और Vivo Y300 Plus आ चुके हैं। वहीं, अब ब्रांड द्वारा Vivo Y300 लाया जा सकता है। इसे लेकर हमने पहले एक्सक्लूसिव रिपोर्ट शेयर की थी। इसी बीच लेटेस्ट लीक में फोन का लॉन्च टाइमलाइन, कलर ऑप्शन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। आइए, आगे वीवो वाई300 की डिटेल जानते हैं।

Vivo Y300 का लॉन्च टाइमलाइन, कलर ऑप्शन (लीक)

  • अभी सटीक लॉन्च डेट का का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माय स्मार्ट प्राइस के अनुसार Vivo Y300 भारत में नवंबर 2024 के अंत तक आ सकता है।
  • एक स्रोत का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि यह टाइटेनियम जैसे डिजाइन में एंट्री लेगा।
  • ग्राहकों को फोन के लिए टाइटेनियम सिल्वर, एमराल्ड ग्रीन और फैंटम पर्पल जैसे तीन विकल्प मिल सकते हैं।

Vivo Y300 कैमरा और चार्जिंग फीचर्स (लीक)

  • Vivo Y300 में AI ऑरा लाइट के साथ Sony IMX882 पोर्ट्रेट कैमरा दिया जा सकता है।
  • चार्जिंग स्पीड के मामले में आने वाले Vivo Y300 में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।
  • Vivo Y300 का भारत में लॉन्च होना लगभग तय है क्योंकि फोन पहले ही BIS सर्टिफिकेशन पर दिखाई दे चुका है।

Vivo Y300 5G स्पेसिफिकेशंस (एक्सक्लूसिव)

  • डिस्प्ले: हमारी पूर्व रिपोर्ट के अनुसार Vivo Y300 5G में ⁠6.7-इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर व 1,200-निट्स पीक लोकल ब्राइटनेस सपोर्ट मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: फोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 4 जेन 2 दिया जा सकता है। यह एक 8-कोर चिपसेट है।
  • रैम और स्टोरेज: फोन में ग्राहकों को 8GB तक रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है। इस डिवाइस की स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का ऑप्शन होगा जिससे स्टोरेज 1टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Vivo Y300 5G फोन के रियर पर डुअल और फ्रंट पर सिंगल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। यदि बात करें बैक कैमरा की तो इसमें ⁠50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 मेन कैमरा व 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर लगाया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का लेंस मिल सकता है।
  • बैटरी व चार्जिंग: फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का उपयोग हो सकता है।
  • अन्य: Vivo Y300 5G में ⁠IP64 रेटिंग व कई एआई फीचर्स मिलने की जानकारी मिली है। जिसमें ⁠एआई इरेज, एआई एन्हांस, एआई सुपरमून, एआई डॉक्यूमेंट्स, एआई ऑरा लाइट पोर्ट्रेट शामिल हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here