Vodafone Idea का धमाका, नए ग्राहकों के लिए लॉन्च किया ये सस्ता और स्पेशल प्लान

Join Us icon

Vodafone Idea काफी समय से ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए प्लान पेश कर रहा है। वहीं, अब कंपनी ने एक और नया 399 रुपए का डिजिटल एक्सक्लूसिव प्लान पेश किया है। इस नए प्लान को सिर्फ उन ग्राहकों के लिए लाया गया है जो कि कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से नया सिम ऑर्डर करेंगे। अगर आप किसी रिटेल शॉप से वोडाफोन आइडिया का नया सिम लेते हैं तो यह प्लान आपके लिए नहीं है। साथ ही यह प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए है।

प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को 399 रुपए के प्लान में लगभग एक जैसे ही फायदे मिलेंगे। लेकिन, थोड़ा बहुत फर्क देखने को मिलेगा। जैसा कि प्रीपेड ग्राहकों को इस प्लान में डाटा और एसएमएस लाभ लेकर आता है और साथ ही 297 रुपए के प्लान से अधिक वैधता देता है।

Vodafone Idea rolling out Wi-Fi calling service IN INDIA

ग्राहकों को एडिशनल लाभ के तौर पर Vi Movie & TV का लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा 399 रुपए पोस्टपेड डिजिटल एक्सक्लूसिव प्लान में रोल ओवर का लाभ भी दिया जाएगा। Vi 399 रुपए पोस्टपेड डिज़िटल एक्सक्लूसिव प्लान में 40 जीबी डाटा और 100 एसएमएस प्रति माह के साथ अलावा 150 जीबी डाटा मिलता है। इसे भी पढ़ें: Vi ने इंडिया में की Wi-Fi calling की शुरूआत, जानें किसे मिलेगा सबसे पहले लाभ

साथ ही एडिशनल डाटा की वेलिडिटी छह महीने की है। आपको 200जीबी की रोल ओवर सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान के साथ अतिरिक्त लाभ में वीआई मूवीज़ एंड टीवी सदस्यता शामिल है। इस सदस्यता में यूजर्स फ्री में फिल्में भी देख सकेंगे।

Reliance Jio Airtel Vodafone Idea price hike new tariff plans details

बता दें कि वोडाफोन आइडिया के RED फैमिली प्लान पहले 598 रुपये से शुरू होते थे। हालांकि, प्राइस रिवीजन के बाद इन प्लान की शुरुआती कीमत 649 रुपये हो गई है। 598 रुपये के प्लान की कीमत 649 रुपये हो गई है, जबकि 749 रुपये के रेड फैमिली प्लान की कीमत अब 799 रुपये हो गई है। हाइक पहले से ही उन सभी सर्किलों में प्रभावी है जहां वोडाफोन आइडिया RED फैमिली प्लान उपलब्ध करा रही है। इसे भी पढ़ें: Vi लाया 150GB डाटा वाला नया प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये लाभ

649 Vi RED फैमली S प्लान (पहले में 598 रुपये) में 80GB डाटा मिलता है। वहीं, इंडिया में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एक महीने के लिए 100 एसएमएस भी मिलते हैं। 80GB डाटा लाभ दो कनेक्शनों के बीच विभाजित होता है- प्राथमिक कनेक्शन को 50GB डाटा लाभ मिलता है, जबकि दूसरे कनेक्शन में 30GB डाटा मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here