
इंडिया में सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp शानदार फीचर्स से लैस है। वहीं, फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप काफी समय अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन फीचर्स लेकर आ रही है, जिससे यूजर्स के लिए चैटिंग करना और ज्यादा आसान होता जा रहा है। वहीं, कंपनी एक कमाल के फीचर पर काम कर रही है, जिससे एक ही नंबर से कई फोन में वॉट्सएप चलाने की सुविधा मिलेगी। दरअसल, कंपनी काफी समय से मल्टी-डिवाइस सपॉर्ट फीचर पर काम कर रही है। वहीं, अब WABetaInfo की ओर से इस फीचर की जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि नए फीचर की मदद से यूजर्स चार डिवाइसेज को एक ही अकाउंट से लिंक कर पाएंगे।
मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट मौजूदा ‘व्हाट्सएप फॉर वेब’ फीचर से अलग होगा। नई सुविधा की मदद से यूजर्सएक ही व्हाट्सएप अकाउंट में लॉग-इन कर एक ही समय में एक से अधिक डिवाइस को में इस्तेमाल कर पाएंगे। एक बार लॉग इन करने के बाद, आपको संभवतः अन्य डिवाइस पर सोशल मैसेजिंग ऐप का उपयोग करने के लिए प्राथमिक डिवाइस की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं है। इसे भी पढ़ें: दो फोन में इस्तेमाल करें एक ही WhatsApp, जानें पूरा तरीका
वहीं, WABetaInfo द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को ऐप में अलग से एक सेक्शन ‘Linked Devices’ का ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिखेगा कि यूजर किन डिवाइस में उस नंबर से वॉट्सएप का इस्तेमाल कर रहा है। यह नया सेक्शन ऐप के मैन्यू में दिया जाएगा जो कि टॉप राइट में दिखने वाले तीन डॉट्स पर टैप करने के बाद सामने आएगा।
इसके अलावा नई अपडेट में ‘Advanced Search Mode’ भी शामिल होगा जो कियूजर्स व्हाट्सएप ऐप के अंदर एक विशिष्ट मैसेज को सर्च करने का ऑप्शन देगा। यह मोड पहले व्हाट्सएप 2.20.117 एंड्रॉइड बीटा चैंज में भी देखा गया था। इसे भी पढ़ें: TikTok App डिलीट करने के बाद भी सर्वर पर मौजूद रहता है आपका पर्सनल डाटा, ये स्टेप्स करेंगे फॉलो तभी होगा पूरा सफाया
रिपोर्ट में कहा गया है, “इन फीचर्स पर अभी भी काम चल रहा है और अभी यह अनुपलब्ध हैं।” नए व्हाट्सएप फीचर को पूरी तरह विकसित होने के बाद इसे एंड-यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। इसके अलावा पिछले एंडरॉयड बीटा वर्जन में फेसबुक की ओनरशिप वाले ऐप की प्राइमरी रजिस्ट्रेशन स्क्रीन दिखाई दी थी और वाई-फाई की मदद से लॉगइन करने को कहा गया था।




















