iPhone पर आया WhatsApp का वो फीचर जिसका था इंतजार, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/05/WhatsApp-iPhone-1.jpg

Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में यूजर्स के लिए जल्द मल्टी-डिवाइस फीचर आने वाला है। हाल ही में कंपनी ने एंडरॉयड यूजर्स के लिए इस फीचर का बीटा वर्जन जारी कर दिया था। हालांकि, उस समय Apple iPhone यूजर्स को थोड़ी निराशा हुई थी क्योंकि कंपनी ने आईओएस यूजर्स के लिए इस बीटा अपडेट को पेश नहीं किया था। लेकिन, अब IOS यूजर्स को खुश करते हुए कंपनी ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए इसी फीचर को बीटा वर्जन के लिए जारी कर दिया है। इस बात की जानकारी व्हाट्सऐप डेवलपमेंट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दी है। WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फीचर को सभी WhatsApp iOS बीटा यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है बल्कि कुछ ही यूजर्स के लिए इस फीचर को रोलआउट किया गया है तो ऐसे में संभव है कि आपको बीटा अपडेट मिल भी सकता है और नहीं भी।

WhatsApp Multi Device Support

मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर की मदद से एक साथ अलग-अलग 4 डिवाइस पर एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को यूज किया जा सकता है। इसके लिए आपको प्राइमरी डिवाइस की जरूरत नहीं होगी। इसका मतलब है कि आप एक साथ फोन या अन्य डिवाइस पर अपने अकाउंट को एक्सेस कर सकेंगे। इसे भी पढ़ें: WhatsApp लाया कमाल का फीचर, देखते ही अपने आप डिलीट हो जाएंगे फोटो-वीडियो

अगर आप बीटा यूजर हैं तो आप यह सोच रहे होंगे कि आपको अपडेट मिला है या नहीं तो आपको इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करना होगा। इसे भी पढ़ें: अब लैपटॉप-कम्प्यूटर से भी कर सकते हैं WhatsApp Video और Voice Call, नहीं पड़ेगी मोबाइल की जरूरत, जानें तरीका

ऐसे करें चेक

ऐसे लिंक होंगे दूसरे डिवाइस

फोन के अलावा दूसरे डिवाइस पर व्हाट्सएप ऐक्सेस करने के लिए यूजर्स को एक QR Code को स्कैन करना होगा। दूसरे डिवाइस पर व्हाट्सएप लिंक करने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की भी जरूरत होगी। इसके अलावा इसकी खास बात है कि यूजर कभी भी लिंक्ड डिवाइस से लॉगआउट कर सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि लिंक्ड डिवाइस पर उनका व्हाट्सएप अकाउंट आखिरी बार कब एक्टिव था।