व्हाट्सऐप ने पेश किया चैट पिन फीचर, जानें कैसे करें उपयोग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/05/whatsapp-1.jpg

यदि कोई ऐप सबसे ज्यादा अपडेट होता है तो वह व्हाट्सऐप। कंपनी आए दिन अपडेट के माध्यम से कोई न कोई नई सेवाएं जोड़ती रहती है। वहीं आज व्हाट्सऐप ने एक नई सर्विस की घोषणा की है। इसके माध्यम से आप अपने चैट को पिन कर सकते हैं। इससे पहले फेसबुक मैसेंजर ऐप में हम इसे देख सकते थे लेकिन अब कंपनी ने इसे व्हाट्सऐप में भी उपलब्ध करा दिया है।

पहले किसी एक चैट को को खोलने के लिए अपको पहले व्हाट्सऐप को ओपेन करना होता था और उसके बाद चैट में जाकर उसे देखना होता था। परंतु नए अपडेट के बाद चैट को आप हो स्क्रीन पर ही पिन कर सकते हैं। पिन करने के बाद आप अपने दूसरे कार्य कर सकते हैं और बस ए​क क्लिक से फिर से उस चैट में वापस जा सकते हैं।

महज़ 2,299 रुपये में उपलब्ध हुआ 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन, जियो के साथ देगा हाई स्पीड इंटरनेट

हालांकि व्हाट्सऐप द्वारा अब तक इसे अधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन बीटा संस्करण को पेश कर दिया गया है जहां आप इसका उपयोग कर सकते हैं। व्हाट्सऐप बीटा संस्करण 2.17.162 में इसे उपलब्ध कराया गया है। आप अपने फोन में इसे एपीके माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। या फिर आप व्हाट्सऐप बीटा प्रोगाम से जुड़कर चैट पिन फीचर का उपयोग कर सकते हैं।

​जानें कैसे करें उपयोग
व्हाट्सऐप बीटा प्रोग्राम में ज्वाइन करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से जाकर व्हाट्सऐप को ओपेन करना है। यदि फोन में इंस्टॉल है तो भी। इसके बाद नीचे की ओर स्क्रॉल करना है। कुछ स्क्रॉल के बाद आपको आईएम इन का विकल्प दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना है। इसके साथ ही व्हाट्सऐप के बीटा संस्करण में साइन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। साइन इन होने के साथ ही आप एक बार अपने फोन को रीस्टार्ट कर लें तो बेहतर होगा। इसके साथ ही आप चैट पिन फीचर का उपयोग कर सकते हैं।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन से और भी सिक्योर होगा आपका व्हाट्सऐप, जानें कैसे करें यूज़

हालांकि बीटा साइन इन में थोड़ा समय लग सकता है या फिर आपके फोन में इंसटॉल होने में थोड़ी समस्या भी हो सकती है। ऐसे में सेटिंग में जाकर प्ले स्टोर का कैशे मैमोरी क्लिन कर दें।

इसके बाद भी यदि समस्या हो रही है तो आप गूगल सर्च पर व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 2.17.162 को लिखकर सर्च करते हैं तो कई भरोसेमंद वेबसाइट पर इसका एपीके मिल जाएगा। उसे अपने फोन में या पी​सी पर डाउनलोड कर फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके ​साथ ही आप अपने फोन में चैट पिन का उपयोग कर सकते हैं।