Online Classes के लिए 3 महीने का फ्री रिचार्ज दे रही है सरकार!, पढ़ें पूरी डिटेल

आज हमारे जीवन को टेक्नोलॉजी ने बहुत आसान बना दिया है इस बात पर कोई शक नहीं है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर लोगों को चूना लगा रहे हैं। आए दिन ऐसी खबरें आप पढ़ते या सुनते होंगे, जिसमें हैकर्स किस प्रकार ऑनलाइन बैठे आपके अकाउंट को खाली करने की योजना बनाते हैं। वहीं, मैसेजिंग ऐप्स पर फर्जी स्कैम वाले मैसेज भी आना एक आम बात हो गई है। इसी प्रकार का एक फेक मैसेज आजकल खूब तेजी से व्ह्टासएप पर वायरल हो रहा है। इस वायरल मैसेज को देखते हुए Press Information Bureau (PIB) ने टेलीकॉम यूजर्स को चेतावनी भी दे डाली है। आइए आगे जानते हैं कि दरअसल क्या है ये पूरा मामला।
जैसे ही हमें प्रेस सूचना ब्यूरो के ट्वीट का पता चला हमने इस मामले की कुछ छानबीन की और पाया कि इस प्रकार का मैसेज कुछ महीने पहले भी वायरल हुआ था। इस बार यह मैसेज WhatsApp पर वायरल हो रहा है। इस फेक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा के लिए तीन महीने तक मुफ्त इंटरनेट की पेशकश कर रही है। इसके अलावा इसमें कहा गया है कि यह ऑफर Airtel, Jio और Vi नेटवर्क के ग्राहकों के लिए मान्य है। मैसेज में यह भी दावा किया गया है कि ऑफर 29 जून, 2021 तक सीमित है और उपयोगकर्ताओं से आग्रह करता है कि वे जल्दी करें और अवसर का लाभ उठाएं। इसे भी पढ़ें: फ्री कोरोना वैक्सीन वाले लिंक से रहें सावधान, हैकर्स भेज रहे मैसेज
धोखाधड़ी से सावधान!#WhatsApp मैसेज में दावा किया गया है कि भारत सरकार 3 महीने के लिए 100 मिलियन उपयोगकर्ताओं को मुफ्त इंटरनेट सुविधा प्रदान कर रही है।#PIBFactCheck: यह दावा व लिंक #फ़र्ज़ी है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गयी है। ऐसे फ़र्ज़ी वेबसाइट से सतर्क रहें। pic.twitter.com/08iUNUbEOM
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 1, 2021
मैसेज हो रहा वायरल
फर्जी मैसेज में यूजर्स से ऑफर का दावा करने के लिए मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने को कहा गया है। एक बार जब आप लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपको एक नकली वेबसाइट पर ले जाया जाता, जिसमें भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर है। वेबसाइट आपको तीन महीने के मुफ्त इंटरनेट एक्सेस का दावा करने के लिए अपने मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर (एयरटेल, जियो या वोडाफोन आइडिया) का चयन करने के लिए कहती है। एक बार जब आप अपना नेटवर्क ऑपरेटर चुन लेते हैं, तो आपको अपना मोबाइल नंबर, अपना राज्य दर्ज करने और इंटरनेट प्लान को चुनने के लिए कहा जाता है।
वेबसाइट आपको मुकेश अंबानी का एक बैनर दिखाई देगा और यह आपको प्रस्ताव का दावा करने के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से 10 लोगों को ये मैसेज शेयर करने को कहेगा। अब आपको दूसरे पेज पर ले जाया जाएगा और पको “कन्फर्म रजिस्ट्रेशन” बटन पर क्लिक करने को कहेगा। एक बार जब आप बटन पर क्लिक करते हैं, तो आपको किसी प्रकार के सॉफ़्टवेयर के लिए एक डाउनलोड लिंक (हमारे मामले में एडब्लॉक शील्ड ब्राउज़र एक्सटेंशन) सामने आ जाता है। इस प्रकार आपको फ्री रिचार्ज नहीं मिलेगा। इसे भी पढ़ें: सस्ता लोन पड़ेगा महंगा, फर्जी कॉल से सावधान मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
लिंक पर क्लिक करना होगा खतरनाक
- फ्री रिचार्ज से संबंधित लिंक यूजर्स को अनजान साइट पर ले जाते हैं, जहां से फ्रॉड को अंजाम दिया जा सकता है।
- इसके अलावा इन लिंक पर क्लिक कर आपसे आपकी पर्सनल जानकारी मांगी जाती है।
- इस प्रकार का साइट पर जिस रिचार्ज की बात होती है वह किसी भी यूजर को फ्री नहीं मिलता बल्कि ऑनलाइन उसके साथ ठगी हो जाती है।
- इस प्रकार का साइट पर जिस रिचार्ज की बात होती है वह किसी भी यूजर को फ्री नहीं मिलता है।
- इस प्रकार के मैसेज को आगे भेजने की बजाय तुरंत डिलीट करना जरूरी है।