शाओमी का फोन हुआ ब्लास्ट, यूजर का हाथ बुरी तरह झुलसा

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में बैटरी ब्लास्ट की घटनाओं के बाद समूचे विश्व में मोबाईल यूजर्स की सिक्योरिटी एक गंभीर मुद्दा बन चुकी है। फोन में आग लगने तथा बैटरी फटने से कई मोबाईल यूजर्स दुर्घटनाओं का शिकार हुए है। गैलेक्सी नोट 7 के अलावा आईफोन की भी ऐसी ही खबरें सामनें आती रही है। लेकिन अब इसी सूची में शाओमी का नाम भी शामिल हो गया है। एक ताजा घटना में शाओमी मी5 प्रो में ब्लास्ट होने की खबर सामनें आने से टेक वर्ल्ड सकते में है।
27 जून को मोटोरोला करेगी ईवेंट, लॉन्च हो सकता है 6जीबी रैम वाला मोटो ज़ेड2
गिज़मोचाईना द्वारा प्रकाशित खबर ने पूरे विश्व के टेक बाजारों की निगाहें अपनी ओर मोड़ी है। वेबसाइट के अनुसार चीन में एक शाओमी यूजर के मी5 प्रो स्मार्टफोन में ब्लास्ट होने की खबर सामनें आई है, जिसमें स्मार्टफोन यूजर के हाथ की 3 उंगलियां बुरी तरह से जख्मी हो गई है।
रिपोर्ट के अनुसार एक शाओमी यूजर ने बताया है कि वह कुछ समय से शाओमी की मी5 प्रो स्मार्टफोन यूज कर रहा है। एक दिन अचानक ही उसके फोन में धमाके के साथ आग लग गई। इससे पहले की फोन की आग पूरे घर को नुकसान पहुंचाती, स्मार्टफोन यूजर ने जलते हुए फोन को खिड़की से बाहर फेंक दिया। बेशक यूजर की बहादुरी ने किसी बड़े हादसे को टाल दिया लेकिन इस दौरान उसकी तीन उंगलियां चोटिल हो गई।
सैमसंग ने लॉन्च किए गैलेक्सी जे7 मैक्स और गैलेक्सी जे7 प्रो, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
यूयर के अनुसार जब उसने शाओमी कंपनी को इस घटना से अवगत कराते हुए शिकायत दर्ज करानी चाही तो कंपनी ने यह कहते हुए मामले से किनारा कर लिया कि, वह फोन कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट से नहीं बल्कि ई-कॉमर्स साइट से लिया गया है। एक तरफ जहां टेक वर्ल्ड बैटरी ब्लास्ट के एक और हादसे से गंभीर है, वहीं इस घटना के बाद चीनी एप्पल कही जाने वाली शाओमी के रवैये से भी हैरान है।