Xiaomi भी बना रहा है 64-मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन, क्या निकल जाएगा Samsung से भी आगे ?

Join Us icon

Samsung ने पिछले महीने ही टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ISOCELL Bright GW1 सेंसर तकनीक से पर्दा उठाया था। यह कैमरा सेंसर अब लॉन्च हुए सभी मोबाईल कैमरा सेंसर्स में सबसे अधिक एडवांस है। इस सेंसर की बड़ी खासियत यह है कि इससे 64-मेगापिक्सल की फोटो क्लिक की जा सकती है। कुछ ​समय पहले ही जानकारी आई थी कि Samsung अपनी गैलेक्सी सीरीज़ के Galaxy A70S स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो 64-एमपी कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं इस लिस्ट में अब Xiaomi का नाम भी जुड़ गया है। खबर है कि Xiaomi भी 64-मेगापिक्सल वाले फोन पर काम कर रही है।

Xiaomi से जुड़ी इस खबर की जानकारी चीनी बेंचमार्किंग साइट वेईबो पर दी गई है। आइस यूनिवर्स ने वेईबो पर पोस्ट करते हुए दावा किया है कि चीनी कंपनी शाओमी एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो 64-मेगापिक्सल का कैमरा सपोर्ट करेगा। इस पोस्ट में हालांकि फोन के नाम या इसके लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन खबर का खुलासा होने के बाद यह साफ हो गया है कि Xiaomi का यह आगामी स्मार्टफोन भी Samsung का ISOCELL Bright GW1 सेंसर ही सपोर्ट करेगा। बहरहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि दुनिया के पहले 64-मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन की रेस में बाजी कौन मारता है, Xiaomi या Samsung

Xiaomi 64 megapixel phone samsung ISOCELL Bright GW1

आपको बता दें कि Samsung ने हाल ही में ISOCELL Bright GW1 तकनीक का प्रदर्शन किया था। इस तकनीक के साथ कोई भी स्मार्टफोन 64-मेगापिक्सल तक की फोटो कैप्चर कर सकता है। गौरतलब है कि यह रेज्ल्यूशन अब तक दुनिया में लॉन्च हुए किसी भी स्मार्टफोन से कहीं ज्यादा है।

64-एमपी कैमरा कैसे करेगा काम

आपको बता दें कि सैमसंग द्वारा पेश की गई नई ISOCELL Bright GW1 तकनीक pixel-merging Tetracell technology और remosaic algorithm के समन्वय के साथ बनी है। इन दो एडवांस तकनीकों को साथ मिलाकर सैमसंग का यह कैमरा सेंसर लो लाईट में 16-मेगापिक्सल की फोटो क्लिक करता है। यह सेंसर 16-मेगापिक्सल पर एक साथ 4 फोटो कैप्चर करता है और चार अलग अलग फोटो फाइल्स को मिलाकर 64-मेगापिक्सल की एक फोटो फाईल बनाता है।

Samsung Galaxy A70S to support ISOCELL Bright GW1 camera sensor 64mp photo

इसके साथ ही ISOCELL Bright GW1 कैमरा सेंसर 100-डेसीबल (dB) तक का रियल टाईम हाई डायनामाइक रेंज (HDR) भी सपोर्ट करता है। इसके चलते फोन से खींची गई फोटो बेहद ही उच्च श्रेृणी का ह्यू प्रदान करती है और कैप्चर की गई फोटो में मौजूद सभी रंग बेहद ही साफ और शार्प दिखाई देते हैं। Samsung की यह कैमरा सेंसर तकनीक डुअल कन्वर्श़न गेन (DCG) से लैस है जो कैमरे में आने वाली रोशनी को इलेक्ट्रोनिक सिग्नल में बदल देती है।

ये होंगे खास फीचर्स

सैमसंग का यह कैमरा सेंसर इलेक्ट्रोनिक सिग्नल में बदली इस रोशनी को फुल वैल कैपेसिटी (FWC) के जरिये ऑप्टिमाइज़ कर फोटो को संतुलित तरीके से ब्राइट करता है। इस कैमरा सेंसर तकनीक के चलते ही Xiaomi या Samsung का आगामी स्मार्टफोन 480fps स्पीड पर फुल एचडी स्लो-मोशन वीडियो बनाने में सक्षम होगा। इसके साथ-साथ ही से स्मार्टफोन हाई परफॉर्मेंस फेज़ डिटेक्शन आटो फोकस तकनीक (Super PD) जैसे अत्याधुनिक तकनीक से भी लैस होंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here