शाओमी मी 6 के बारे में नया खुलासा, डुअल ऐज स्क्रीन से होगा लैस

Join Us icon

शाओमी मी6 के बारे में पिछले कई माह से खबरें आ रही हैं। वहीं आज एक नई जानकारी सामने आई है। वहीं फोन के कीमत का भी खुलासा हुआ है। आज आई सूचना के अनुसार शाओमी मी6 को दो चिपसेट वेरियंट में पेश किया जा सकता है। पहले से खबर है कि कंपनी इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश कर सकती है। वहीं आज इस बात का खुलासा हुआ है कि शाओमी मी6 का मीडियाटेक चिपसेट वाला मॉडल भी ला सकती है जो सस्ते कीमत में उपलब्ध हो सकता है।

गिज़चाइना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शाओमी मी6 को मीडियाटेक एक्स30 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इस फोन के बारे में चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वेइबो पर भी जानकारी दी गई है। शाओमी मी6 ​मीडियाटेक चिपसेट वाले मॉडल की कीमत 1,999 यूआन जो लगभग 19,700 रुपये है के बराबर होने की उम्मीद है।
s_b9115f58e5744a4197a15deedc47aa9d
जहां तक क्वालकॉम चिपसेट वाले मॉडल की बात है तो यह इस मॉडल की कीमत 2,499 यूआन हो सकती है जो भारतीय कीमत के अनुसार 24,700 रुपये है। इसके साथ ही नई जानकारी यह भी है कि कंपनी शाओमी मी6 का एक डुअल ऐज डिसप्ले वाला मॉडल भी पेश कर सकती है। हालांकि यह मॉडल भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर ही उपलब्ध होगा और इस मॉडल की कीमत 2,999 यूआन हो सकती है जो कि 29,700 रुपये के बराबर है।
सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन

हालांकि शाओमी मी 6 के मॉडल का खुलासा तो कर दिया गया लेकिन अब तक इसके लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले लीक में इस बात का जिक्र किया गया है कि शाओमी मी 6 को फरवरी के दूसरे सप्ताह में पेश किया जा सकता है और फरवरी के अंत में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में भी इसका प्रदर्शन किया जा सकता है।