आईफोन 10 जैसी डिसप्ले पर शाओमी लॉन्च करेगी मी मिक्स 2एस

Join Us icon

शाओमी ने मी मिक्स स्मार्टफान के पेश कर बेज़ल लेस स्मार्टफोन्स को नई दिशा दी थी। बजट फोन हो या फ्लैगशिप डिवाईस शाओमी आज विश्वभर में तेजी से प्रसिद्ध हो रहा है। कुछ समय पहले जहां इस कंपनी ने मी मिक्स2 को पेश किया था वहीं चीनी एप्पल कही जाने शाओमी अब एप्पल के ही सबसे लेटेस्ट और मंहगे स्मार्टफोन आईफोन 10 जैसी डिसप्ले वाला फोन लाने जा रही है। माना जा रहा है कि यह फोन मी मिक्स2 का नया वेरिएंट मी मिक्स 2एस होगा।

1,000 फुट से फेंका आईफोन 10, फिर जो हुआ वो किसी अचंभे से कम नहीं

चीनी माइक्रोब्ला​गिंग साइट वेईबो पर शाओमी ​के इस फोन की फोटो शेयर की गई है। इस फोटो में फोन को आईफोन 10 जैसी डिसप्ले से लैस दिखाया गया है। इस फोन में 18:9 बॉडी रेशियो है तथा आईफोन 10 की तरह ही इसकी डिसप्ले के ऊपर की ओर एक नॉच दिया गया है।

xiaomi-mi-mix-2-fet

लीक हुई फोटो में फोन के ऊपरी पैनल दी गई नॉच में ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। मी मिक्स 2एस के लिए माना जा रहा है कि इसमें प्रोक्सिमिटी सेंसर और ईयरपिस भी देखने को मिलेगा। बहरहाल फोन की फोटो के अलावा इस फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है जल्द ही शाओमी इस फोन के पर्दा उठा देगी।

वहीं मी मिक्स 2 की बात करें तो इस फोन 5.99-इंच की फुलएचडीप्लस ​डिसप्ले दी गई है तथा यह स्नैपड्रैगन 835 चिपसेअ पर रन करता है। इस फोन में 12-मेगपिक्सल का सेल्फी कैमरा और 3,400एमएएच की बैटरी मौजूद है। शाओमी की ओर से भारत में इस फोन को 35,999 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है।