6जीबी रैम के साथ बुधवार को लॉन्च होगा शाओमी मी6

Join Us icon

पिछले दिनों चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी के आगामी डिवाईस मी6 को लेकर खबर सामने आई थी कि कंपनी इसे 19 अप्रैल को लॉन्च करेगी। वहीं अब लॉन्च से पहले शाओमी की आॅफिशियल वेबसाइट पर मी6 का एक टीज़र जारी किया गया है, जिसमें ‘666’ नंबर दर्शाया गया है। इस टीज़र के बाद माना जा रहा है कि इस फोन में 6जीबी की रैम दी जाएगी।

एचटीसी ‘U’ स्मार्टफोन की फोटोज़ आई सामनें

इस बुधवार शाओमी चीन में एक ईवेंट के माध्यम से कंपनी मी6 को पेश करने जा रही है। शाओमी की ओर से इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ताजा टीज़र के बाद माना जा रहा है कि इस फोन में 6जीबी की रैम देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि इससे पहले मी6 को लेकर सामने आए पोस्टर में फोन में डुअल कैमरा सपोर्ट होने की बात की सामने आई थी।

शाओमी मी6 के पहले सामने आए लीक्स के अनुसार यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा मीयूआई पर रन करेगा। कंपनी की ओर से यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। मी6 में जहां 5.1-इंच की स्क्रीन होगी वहीं मी6 प्लस में 5.7-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है।

आईबॉल स्लाईड टैबलेट लॉन्च, 21 भारतीय भाषाओं को करता है सपोर्ट

मी6 को 4जीबी तथा 6जीबी रैम पर लॉन्च किया जा स​कता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की चर्चा है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फोन भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 20 हजार रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है।