
पिछले कुछ माह से शाओमी मी 5एस डिवाइस के बारे में जानकारियां आ रही थीं और चर्चा थी कि दिसंबर में ही कंपनी इस फोन को लॉन्च कर सकती है। परंतु आज शाओमी के कुछ नए फोन की जानकारी उजागर हुई है और खास बात यह कही जा सकती है कि इन फोन में भी छोटी स्क्रीन दी गई है। चीनी सोशल वेबसाइट वेईबो पर लीक हुई जानकारी के अनुसार इस फोन का नाम शाओमी मी एस होगा।
इस खबर को सबसे पहले गिजमो चाइना ने पोस्ट किया है। खबर के साथ ही फोन का फोटो भी शेयर किया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार शाओमी मी एस में 1080 पिक्सल रेजल्यूशन की स्क्रीन दी गई है। फोन का डिसप्ले 4.6-इंच का है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इसे बेहद ही ताकतवर चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा।
दी गई जानकारी के अनुसार शाओमी मी एस को क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 821 पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 4जीबी रैम और 128जीबी की यूएफएस 2.0 मैमोरी देखने को मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,600 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। जैसा कि मालूम है क्वालकॉम 821 चिपसेट में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है इस फोन में भी आपको यह फीचर मिलेगा।
इंटेक्स ने उतारा 6.0 मार्शमेलो आधारित फोन, कीमत सिर्फ 4,600 रुपये</strong>
हालांकि फोन में कैमरा मेगापिक्सल के बारे में जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह जरूर बताया गया है कि शाओमी मी एस में बिल्कुल कोने पर एप्पल आईफोन की तरह कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में सोनी आईएमएक्स378 सेंसर साथ पीडीएफ जैसे फीचर भी मिलेंगे। प्राप्त सूचना के अनुसार यह फोन 4के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा।
जल्द ही लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017), जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3जी के साथ 4जी और 4जी+ जैसे विकल्प भी मिलेंगे। यह फोन लगभग सभी 4जी बैंड सपोर्ट करने में सक्षम होगा। इसके साथ ही एनएफसी, वायरलेस डिसप्ले के साथ वाईफाई डायरेक्ट जैसे आॅप्शन भी मिलेंगे।






















