
दिसंबर महीने में शाओमी ने अपने हिट स्मार्टफोन रेडमी 4 के अपग्रेडेड संस्करण रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस को पेश किया था। चीन में लॉन्च हुए ये दोनों स्मार्टफोन मॉडल शाओमी की रेडमी सीरीज़ में लॉन्च हुए 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले स्मार्टफोन है। इस लॉन्च के बाद से ही इंतजार किया जा रहा था कि कंपनी कब इन दोनों स्मार्टफोन मॉडल को चीन के बाहर अन्य मार्केट्स में लॉन्च करेगी, वहीं अब एक लीक में रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस की अहम जानकारी सामनें आई है।
प्रसिद्ध टिप्सटर रोलान्ड ने अपने ट्वीटर हैंडल से रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस के ग्लोबल वेरिएंट्स की जानकारी दी है। इस ट्वीट में रेडमी 5 व रेडमी 5 प्लस को एलटीई बैंड 20 से लैस बताया गया है। लीक में कहा गया है कि शाओमी इन दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स को फरवरी के दूसरे पखवाड़े में लॉन्च कर सकती है। इस ट्वीट के बाद उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों फोन भारतीय मार्केट में भी जल्द ही कदम रखेंगे।
Xiaomi Redmi 5 going global in the second half of February. Including LTE Band 20 making it work in full on certain Euro operators,
— Roland Quandt (@rquandt) January 17, 2018
शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस की बात करें तो इन्हें दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ फुल मैटल यूनिबॉडी डिजाईन में पेश किया गया है। रेडमी 5 में जहां 5.7-इंच की एचडीप्लस स्क्रीन दी है वहीं रेडमी 5 प्लस 5.99-इंच की बड़ी फुल एचडीप्लस डिसप्ले से लैस है। फोन की डिस्पले की प्रोटेक्शन के लिए 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है। ये फोन मीयूआई9 आधारित एंडरॉयड नुगट पर लॉन्च हुए है।
चार कैमरा और आईफोन 10 जैसे फीचर के साथ लॉन्च होगा मोटोरोला का यह फोन
शाओमी रेडमी 5 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी ओर 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी में उपलब्ध है। वहीं रेडमी 5 प्लस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है। इस फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं रेडमी 5 प्लस 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी में उपलब्ध है।
इन दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डुअल सिम के साथ ही ये 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर जहां फोन के बैक पैनल पर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी 5 में 3,300 एमएमएच एवं रेडमी 5 प्लस में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
अब बिना डाटा के भी चलेगा इंटरनेट, चैटिंग के साथ देख सकेंगे लाईव न्यूज व क्रिकेट स्कोर
कीमत की बात करें तो अनुमान के अनुसार भारत में रेडमी 5 का 2जीबी रैम/16जीबी मैमोरी वेरिएंट 7,499 रुपये तथा 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी वेरिएंट 8,499 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। तथा रेडमी 5 प्लस के 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 9,499 रुपये और 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 11,499 रुपये तक की कीमत पर पेश किया जा सकता है।



















