
इसी सप्ताह चीनी एप्पल कही जाने वाली स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने भारत में अपना स्टाईलिश स्मार्टफोन मी ए1 लॉन्च किया है जो 12 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं अब शाओमी के एक और स्मार्टफोन की जानकारी सर्टिफिकेशन साइट के जरिये सामनें आई है। लीक हुआ यह नया स्मार्टफोन शाओमी के कम रेंज वाले फोन रेडमी 4ए का नेक्सट वर्ज़न रेडमी 5ए बताया गया है जो जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा।
इस कंपनी ने एप्पल को भी छोड़ा पीछे, बनी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी
सर्टिफिकेशन साइट टेना पर एमसीटी3बी मॉडल नंबर के साथ शाओमी का एक फोन लिस्ट किया गया है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह शाओमी रेडमी 4ए का उन्नत वर्ज़न रेडमी 5ए है। इस लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है जिसके अनुसार यह फोन 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच का टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा।

टेना के मुताबिक यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 7.1.2 नुगट पर पेश किया जाएगा तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा। लीक के अनुसार इस फोन को शाओमी द्वारा 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया जाएगा।
13-एमपी कैमरे के साथ ओपो ने लॉन्च किया ओपो ए71
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। शाओमी की ओर से कंपनी के इस आगामी स्मार्टफोन को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन टेना की मानें तो यह फोन रेडमी 5ए हो सकता है।





















